Apple की चिप को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में ये 2 कंपनियां, लाएंगी पावरफुल प्रोसेसर!

कथित चिपसेट ARM के स्केलेब मैट्रिक्स एक्सटेंशन (SME) का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Apple को सिंगल कोर परफॉर्मेंस का धुरंधर माना जाता है।
  • क्वालकॉम और मीडियाटेक के अपकमिंग चिपसेट दे सकते हैं टक्कर।
  • कथित चिपसेट ARM के स्केलेब मैट्रिक्स एक्सटेंशन (SME) का इस्तेमाल करेंगे।

Apple की M4 चिप का सिंगल कोर में परफॉर्मेंस का दबदबा जल्द ही खत्म हो सकता है।

प्रोसेसिंग की जब बात आती है तो Apple को सिंगल कोर परफॉर्मेंस का धुरंधर माना जाता है। कंपनी सिंगल कोर परफॉर्मेंस में अग्रणी रही है। लेकिन Apple का यह तमगा अब जल्द ही छिन सकता है! एक जाने माने टिप्स्टर ने दावा किया है कि क्वालकॉम और मीडियाटेक के अपकमिंग चिपसेट इस मामले में Apple को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple की M4 चिप का सिंगल कोर में परफॉर्मेंस का दबदबा जल्द ही खत्म हो सकता है। Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट, और Mediatek का अपकमिंग Dimensity 9500 चिपसेट एपल को इस मामले में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में दावा (via) किया है कि ये दोनों ही कथित चिपसेट ARM के स्केलेब मैट्रिक्स एक्सटेंशन (SME) का इस्तेमाल करेंगे। यह निर्देशों का एक सेट होता है जिससे प्रोसेसर जटिल कार्यों को भी स्मूद तरीके से कर लेता है। इसी की वजह से आने वाले चिपसेट्स में बेहतर सिंगल कोर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

टिप्स्टर का मानना है कि ऐसा होने के बाद ये अपकमिंग चिपसेट Apple के M4 चिपसेट को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। SME सपोर्ट के अलावा टिप्स्टर ने कहा है कि ये TSMC के 3nm N3P प्रोसेसिंग पर बने होंगे। इससे चिपसेट की एफिशिएंसी भी बढ़ेगी। 

Snapdragon 8 Elite 2 में 5.00GHz तक फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किए गए कोर देखने को मिल सकते हैं। वहीं Dimensity 9500 के कोर 4.00GHz तक पहुंच सकते हैँ। स्मार्टफोन्स में चिपसेट की परफॉर्मेंस के लिए Apple पिछले कुछ समय से सिंगल कोर परफॉर्मेंस की सरताज रही है। वहीं, Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियां मल्टी कोर में इसके करीब पहुंचने में कामयाब रही हैं। अब सिंगल कोर में भी एपल को जल्द टक्कर मिल सकती है। हालांकि अभी यह खबर सिर्फ टिप्स्टर के कयास पर आधारित है इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, MediaTek, Qualcomm, Snapdragon 8 Elite 2, Dimensity 9500

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.