Apple की Mercenary Spyware पर 98 देशों के यूजर्स को चेतावनी

कंपनी की ओर से अप्रैल में भी इस तरह का अलर्ट दिया गया था। यह थ्रेट नोटिफिकेशन 98 देशों में आईफोन यूजर्स को भेजा गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • यह थ्रेट नोटिफिकेशन 98 देशों के आईफोन यूजर्स को भेजा गया है
  • इन यूजर्स से बिल्ट-इन लॉकडाउन मोड को एनेबल करने के लिए कहा गया है
  • एपल की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

कंपनी ने यूजर्स से उनके डिवाइसेज की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने बहुत से देशों में यूजर्स को मर्सेनरी स्पाइवेयर के अटैक की चेतावनी दी है। कंपनी की ओर से अप्रैल में भी इस तरह का अलर्ट दिया गया था। यह थ्रेट नोटिफिकेशन 98 देशों में आईफोन यूजर्स को भेजा गया है। एपल ने यूजर्स से उनके डिवाइसेज की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है। 

इन यूजर्स को चेतावनी दी गई है कि उनके स्मार्टफोन पर स्पाइवेयर का अटैक हो सकता है। कंपनी की ओर से भेजी गई ईमेल में कहा गया है, "एपल को पता चला है कि एक मर्सेनरी स्पाइवेयर का अटैक किया जा रहा है जो रिमोट तरीके से आपके आईफोन को नुकसान पहुंचा सकता है।" कंपनी ने इन यूजर्स को एपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS 17.5.1 पर अपडेट करने की सलाह दी है। इसके साथ ही यूजर्स से बिल्ट-इन लॉकडाउन मोड को एनेबल करने के लिए कहा गया है जिससे अटैक का असर कम हो सकता है। कंपनी के सपोर्ट डॉक्यूमेंट में यूजर्स को यह चेतावनी भी दी गई है कि एपल की थ्रेट नोटिफिकेशन ईमेल में क्लिक किए जा सकने वाले लिंक शामिल नहीं होते और न ही यूजर्स से ऐप्स को इंस्टॉल करने या फाइल्स के डाउनलोड के लिए कहा जाता है। 
Advertisement

एपल की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro मॉडल्स की तुलना में अधिक वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग स्पीड हो सकती है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। 

कंपनी के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में  में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.