ऑफ होने के बाद भी हैक हो सकते हैं Apple iPhones

स्टडी में कई iPhones यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि, ब्लूटूथ LPM फर्मवेयर मॉडिफिकेशन ज्यादातर जेलब्रेक किए गए iPhones को प्रभावित करता है।

ऑफ होने के बाद भी हैक हो सकते हैं Apple iPhones

नए iOS में LPM फीचर दिया है, जो हार्डवेयर लेवल पर काम करता है

ख़ास बातें
  • ऐप्पल अपने डिवाइस पर लंबे अर्से से 'Find My' फीचर देती आई है
  • इस फीचर में वायरलेस चिप्स लो पावर मोड (LPM) में एक्टिव रहते हैं
  • रिसर्चर्स ने iOS 15 में शामिल LPM फीचर्स का सिक्योरिटी एनालिसिस किया
विज्ञापन
इस बात पर कई वर्षों से बहस छिड़ी हुई है कि Android स्मार्टफोन्स और iPhones में से कौन ज्यादा सुरक्षित डिवाइस होता है। एक्सपर्ट्स के साथ-साथ ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि Apple के iOS पर काम करने वाले आईफोन्स एंड्रॉयड फोन्स से ज्यादा सुरक्षित होते हैं, लेकिन एक लेटेस्ट स्टडी इसके विपरित रिजल्ट दिखाती है। इस स्टडी में बताया गया है कि iPhones भी हैकिंग की चपेट में आसानी से आ सकते हैं, यहां तक कि भले ही वो स्विच ऑफ हो।

Technical University of Darmstadt के रिसर्चर्स ने iPhone की सिक्योरिटी को लेकर एक स्टडी की, जिसमें उन्होंने पाया कि स्विच ऑफ होने के बाद भी iPhone को हैक किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण iPhone द्वारा विभिन्न वायरलेस नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी को मैनेज करने का तरीका है। इस स्टडी में बताया गया है कि किसी iPhone के बंद होने के बाद भी उसमें मौजूद अधिकांश वायरलेस चिप्स, जैसे ब्लूटूथ, एनएफसी और UWB (अल्ट्रा वाइडबैंड) 24 घंटे चलते रहते हैं।

ऐसा नहीं है कि Apple के iPhones में यह कोई समस्या है। कंपनी ने ऐसा एक जरूरी वजह से किया है। ऐप्पल अपने डिवाइस पर लंबे अर्से से 'Find My' फीचर देती आई है। यह फीचर कई सेंसर्स और नेटवर्क पर काम करता है। यह फीचर Apple प्रोडक्ट्स के मालिकों को उनके प्रोडक्ट खो जाने या संभवतः चोरी होने पर उन्हें खोजने में मदद करता है। 

स्टडी में साबित किया गया है कि यह फीचर यूजर्स के भले के लिए तो डेवलप किया गया है, लेकिन यदि हैकर्स चाहे तो इसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इन वायरलेस चिप्स की सुरक्षित एलिमेंट्स तक सीधी पहुंच होती है।

स्टडी आगे कहती है कि ये वायरलेस चिप्स लो पावर मोड (LPM) में एक्टिव रहते हैं। हालांकि, यह LPM सपोर्टेड हार्डवेयर लेवल पर लागू होता है। इसलिए, इसे केवल OTA सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता है। रिसर्चर्स ने iOS 15 में शामिल LPM फीचर्स का सिक्योरिटी एनालिसिस किया और पाया कि ब्लूटूथ एलपीएम फर्मवेयर को आईफोन पर मैलवेयर चलाने के लिए मॉडिफाई किया जा सकता है। यह हैकर्स को किसी की लोकेशन को ट्रैक करने या अपने फोन पर नए फीचर को चलाने के लिए सिस्टम लेवल तक एक्सेस प्राप्त करने में मदद कर सकता है। 

स्टडी में कई iPhones यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि, ब्लूटूथ LPM फर्मवेयर मॉडिफिकेशन ज्यादातर जेलब्रेक किए गए iPhones को प्रभावित करता है। हालांकि, सिक्योरिटी में इस भेदता का इस्तेमाल अभी भी लोगों को टार्गेट करने के लिए स्पाइवेयर के रूप में किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhones, Hacking
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »