iPhone SE लॉन्च के लिए इंतजार खत्म, अगले हफ्ते देगा दस्तक!

लेटेस्ट iPhone SE मॉडल iPhone 14 जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 08:46 IST
ख़ास बातें
  • एपल इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखेगी-रिपोर्ट
  • डिवाइसेज को सीधे कंपनी की वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा
  • सेल फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है

iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Apple के अफॉर्डेबल iPhone का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। कंपनी अपने अपकमिंग लेटेस्ट iPhone SE को आने वाले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। iPhone SE के लिए बहुत से एपल फैंस को इंतजार रहता है। iPhone SE को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद रहता है कि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक उसकी पहुंच बने। जो यूजर्स किसी और ब्रांड से एपल में स्विच करना चाहते हैं उनके लिए iPhone SE एक अफॉर्डेबल ऑप्शन बन जाता है। 

iPhone SE के लॉन्च के बारे में लेटेस्ट लीक कहता है कि कंपनी इसे अगले हफ्ते रिलीज कर सकती है। Bloomberg की रिपोर्ट की मानें एपल इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखेगी, बल्कि इन डिवाइसेज को सीधे कंपनी की वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। iPhone SE की सेल फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है। लेटेस्ट मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि यह iPhone 14 जैसा होगा। इसमें कंपनी के AI सॉफ्टवेयर Apple Intelligence का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

iPhone SE का रिलीज नजदीक है, इस बात के पुख्ता सबूत अब मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कई क्षेत्रों में रिटेल स्टोर्स पर मौजूदा iPhone SE का स्टॉक खत्म हो चुका है। ऐसा अक्सर तभी देखने में आता है जब कंपनी नए मॉडल का फ्रेश स्टॉक भरने जा रही हो। कई स्टोर्स पर Apple के रिटेल कर्मचारियों का कहना है कि कई हफ्तों से इन्वेंट्री कम हो रही है। जो ग्राहक किसी खास कॉन्फिग्रेशन में डिवाइस खरीदना चाहते हैं, उन्हें कई बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। 

हालांकि मौजूद iPhone SE Apple के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है, लेकिन कुछ कॉन्फिग्रेशन के लिए लंबा इंतजार बताया जा रहा है। इसमें 256GB रेड वेरिएंट भी शामिल है जो मार्च से पहले उपलब्ध नहीं होगा। एपल की ओर से अभी इस स्थिति पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.