• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट पर आज रात से शुरू होंगे आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के प्री ऑर्डर

फ्लिपकार्ट पर आज रात से शुरू होंगे आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के प्री-ऑर्डर

फ्लिपकार्ट पर आज रात से शुरू होंगे आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के प्री-ऑर्डर
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के प्री-ऑर्डर आज रात से शुरू होंगें
  • 29 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट मिनट से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे
  • भारत में फोन की बिक्री सात अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
ऐप्पल ने पिथले हफ्ते ही भारत में आधिकारिक ऑनलाइन रीसेलर के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। भारत में ऐप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाना है। अब फ्लिपकार्ट ने घोषणा कि है कि 29 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट से दोनों आईफोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऐप्पल के साथ नए आईफोन की बिक्री के लिए पार्टनरशिप की है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री सात अक्टूबर से शुरू होगी। और अगर आप भी आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदना चाहते हैं तो आप आज रात से अपना ऑर्डर प्री-बुक कर सुनिश्चित कर सकते हैं।

याद रहे कि पिछले साल तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंफीबीम के साथ समझौता किया था। फ्लिपकार्ट के साथ नई साझेदारी का मतलब है कि नया आईफोन 7 और 7 प्लस लॉन्च कीमत में इस ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। साझेदारी के बाद फ्लिपकार्ट अब ऐप्पल के पार्टनर फर्म के बजाय सीधे कंपनी से नए आईफोन खरीद पाएगी। वहीं स्नैपडील, अमेज़न इंडिया और पेटीएम जैसे प्लेटफॉर्म इस हैंडसेट को ऐप्पल के भारतीय पार्टनर से ही खरीद पाएंगे।


ज्ञात हो कि ऐप्पल ने हाल ही में भारत में नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन की कीमतें सार्वजनिक की थीं। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत क्रमश: 60,000 व 72,000 रुपये से शुरू होगी। ज्ञात हो कि ये कीमतें 32 जीबी वाले वेरिएंट की हैं। आईफोन 7 का 128 जीबी वाला वेरिएंट 70,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये होगी। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी वाला वेरिएंट  82,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 92,000 रुपये होगी। इनकी बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

आईफोन 7 सीरीज के स्मार्टफोन नए डिजाइन से लैस हैं। दोनों ही फोन में नए होम बटन दिए गए हैं जो फोर्स-सेंसेटिव टेक्नोलॉजी से लैस हैं। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को आईपी67 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी ये वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 plus, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »