iPhone 6 पर छूट, फ्लिपकार्ट पर दो दिन होगा सस्ते में उपलब्ध

फादर्स डे के मौके पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के प्रशंसकों के लिए बेहतरीन ऑफर आया है। दो दिन के लिए iPhone 6 (16 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 30,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जून 2017 18:56 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के प्रशंसकों के लिए बेहतरीन ऑफर आया
  • फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 8 जून से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा
  • फादर्स डे के मौके पर लाया गया है यह ऑफर
फादर्स डे के मौके पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के प्रशंसकों के लिए बेहतरीन ऑफर आया है। दो दिन के लिए iPhone 6 (16 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 30,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 8 जून से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा।

फ्लिपकार्ट ने इस ऑफर को ‘to the world’s best dad!’ के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया है। इसमें आईफोन 6 (16 जीबी) की कीमत 2_,999 रुपये होने की जानकारी दी गई है। कीमत का खुलासा गुरुवार को होगा और यह 10 जून तक रहेगी। इसके बाद मौज़ूदा कीमत पर ही हैंडसेट को बेचा जाएगा। बता दें कि इस साल फादर्स दे 18 जून को है।

बता दें कि iPhone 6 (16 जीबी) के सिल्वर वेरिएंट की मौज़ूदा कीमत 36,990 रुपये है और स्पेस ग्रे वेरिएंट को 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है और दोनों ही कलर वेरिएंट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिल रही है। वहीं, गोल्ड वेरिएंट 36,499 रुपये का है जो अभी आउट ऑफ स्टॉक है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फादर्स डे स्पेशल ऑफर का खुलासा कल होगा और यह 10 जून तक चलेगा।

याद दिला दें कि iPhone 6 में 4.7 इंच (750x1334 पिक्सल) का स्क्रीन है और इसकी मोटाई 6.9 मिलीमीटर है। फोन में हाई-स्पीड वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट है। आईफोन 6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। आईफोन 5एस की तुलना में इसके सेंसर भी बेहतर हैं। फोन में ऐप्पल का ए8 प्रोसेसर है और एम8 नाम का एक मोशन को-प्रोसेसर है। ऐप्पल का कहना है कि इसकी बैटरी लाइफ iPhone 5s की तुलना में बहुत बेहतर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • Bad
  • Limited storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए8

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1810 एमएएच

ओएस

आईओएस 8.0

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.