Apple देगी iPhone 17, iPhone 17 Plus में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले, जानें सबकुछ

iPhone 17 सीरीज में LTPO OLED पैनल मिलना बड़ा बदलाव है। ये पैनल सिर्फ स्मूथ स्क्रॉलिंग या ज्यादा डायनेमिक विजुअल ही नहीं प्रदान करेंगे।

Apple देगी iPhone 17, iPhone 17 Plus में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले, जानें सबकुछ

Photo Credit: Apple

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 सीरीज में LTPO OLED पैनल मिलना बड़ा बदलाव है।
  • iPhone 17 सीरीज ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फंक्शन का भी सपोर्ट करेंगे।
  • iPhone 17 और 17 Plus में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
Apple की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें iPhone के प्लस और नॉन-प्रो वर्जन खरीदने वालों के लिए खास जानकारी है। इस बार, ब्रांड अपने हाई-एंड और ज्यादा बजट-फ्रेंडली आईफोन के बीच ज्यादा समानता कर रहा है। Apple, iPhone 17 और 17 Plus में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार है, यह फीचर पहले महंगे मॉडल में ही सीमित था।

आगामी iPhone 17 सीरीज में LTPO OLED पैनल मिलना बड़ा बदलाव है। ये पैनल सिर्फ स्मूथ स्क्रॉलिंग या ज्यादा डायनेमिक विजुअल ही नहीं प्रदान करेंगे। बल्कि ये ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फंक्शन का भी सपोर्ट करेंगे। रिफ्रेश रेट को 1Hz तक एडजेस्ट करने की पैनल की कैपेसिटी से बैटरी को खत्म किए बिना जरूरी जानकारी दिखेगी।

हालांकि, यह बदलाव डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी कंपनी BOE के साथ साझेदारी पर निर्भर करता है। कुछ दिक्कतों और Apple द्वारा तय कठोर क्वालिटी स्टैंडर्ड के बावजूद साझेदारी 2025 तक आने की उम्मीद है। BOE की चुनौती iPhone 17 लाइनअप की डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाने में है।

Apple का यह कदम हाई-एंड फीचर्स को ज्यादा किफायती बनाने को लेकर है, जिससे ज्यादा यूजर्स तक पहुंच होगी। हालांकि, यह साफ है कि Apple ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, क्या ऐसा होने पर कंपनी अपने सस्ते मॉडल की कीमतें बढ़ाएगी, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी iPhone 17 में एक बड़ा, बेहतर सेल्फी कैमरा भी प्रदान करेगी। इस साल एप्पल के लॉन्च इवेंट के वक्त ही पता चलेगा कि सटीक तौर पर Apple iPhone 17 लाइनअप में क्या मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17, iPhone 17 Plus, iPhone 16, iPhone 16 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »