Apple के कॉम्पैक्ट iPhone 16e की एक बार फिर लीक हुई फोटो, दिखाई दिया पुराने स्टाइल का बड़ा नॉच!

कथित iPhone 16e का फ्रेम iPhone 16 के समान ही घुमावदार दिखाई देता है। फ्रेम मैटेलिक लगता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 19:18 IST
ख़ास बातें
  • X पर एक यूजर ने कथित iPhone 16e की तस्वीरें शेयर की हैं
  • तस्वीरों में iPhone 16e व्हाइट, ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में दिखाई देता है
  • इसमें रियर में एक कैमरा रिंग, माइक्रोफोन और LED फ्लैश यूनिट दिखाई देता है

iPhone SE (2022) [ऊपर तस्वीर में] के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है iPhone 16e

Photo Credit: Apple

Apple जल्द अपना नया कॉम्पैक्ट iPhone लॉन्च कर सकती है। पहले इसे iPhone SE 4 कहा जा रहा था, लेकिन बाद में कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि इसे iPhone 16e के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस कथित iPhone मॉडल की लाइव इमेज के साथ एक हैंड्स ऑन वीडियो पहले ही लीक हो चुके हैं और अब एक और तस्वीर सामने आई है, जहां इसे करीब से दिखाया गया है। कथित iPhone 16e को तस्वीर में iPhone 16 के साथ दिखाया गया है। मौजूदा बेस मॉडल की तुलना में अपकमिंग Apple कॉम्पैक्ट फोन में सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है। कुछ लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिल चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि iPhone SE 4 ऊर्फ iPhone 16e में LTPS OLED डिस्प्ले, Apple A18 Bionic चिपसेट और 24MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

X पर एक यूजर (@MajinBuOfficial) ने कथित iPhone 16e की तस्वीरें शेयर की हैं। कई तस्वीरों से लैस मल्टिपल पोस्ट में कथित iPhone 16e को हर एंगल से दिखाया गया है। इसे iPhone 16 के साथ भी दिखाया गया है। तस्वीरों में iPhone 16e व्हाइट, ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में दिखाई देता है। इससे फोन के छोटे साइज का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। iPhone 16 की तुलना में दूसरा फोन छोटा लगता है। इसमें रियर में सिंगल कैमरा रिंग दिखाई देती है, जिसके साइड में माइक्रोफोन और LED फ्लैश यूनिट फिट है। यह काफी हद तक पुराने SE मॉडल्स के समान ही है, लेकिन बड़ी कैमरा रिंग के साथ।
 

X पर यूजर @MajinBuOfficial द्वारा शेयर की गईं कथित iPhone 16e की तस्वीरें
Photo Credit: X/ @MajinBuOfficial


कथित iPhone 16e का फ्रेम iPhone 16 के समान ही घुमावदार दिखाई देता है। फ्रेम मैटेलिक लगता है। हालांकि, फ्रंट में पुराना नॉच बरकरार लगता है। ऐसा हो सकता है कि अपकमिंग iPhone में टच आईडी के बजाय फेस आईडी मिले। ऐसा भी प्रतीत होता है कि कथित iPhone 16e की मोटाई iPhone 16 के समान हो और इसमें भी एक एक्शन बटन मिले।
Advertisement

हाल ही में iPhone 16e के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। मॉडल के 60Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.06-इंच LTPS OLED डिस्प्ले के साथ आने की खबर है। इसमें Apple A18 बायोनिक चिपसेट के साथ 48MP रियर कैमरा और 24MP सेल्फी शूटर मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 500 अमेरिकी डॉलर के आसपास या उससे कुछ अधिक हो सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.