iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू, 5000 रुपये की इंस्टेंट छूट और 67500 रुपये तक अतिरिक्त बचत का मौका

Apple iPhone 16 सीरीज आज यानी कि 20 सितंबर से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।
  • Apple iPhone 16 Pro के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।
  • Apple iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 16 सीरीज आज यानी कि 20 सितंबर से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट नजर आई हैं, जिसमें खरीदार दिल्ली और मुंबई में एप्पल स्टोर्स के बाहर लाइन लगाकर खड़े नजर आए हैं। दिल्ली में एप्पल साकेत और मुंबई में एप्पल बीकेसी के बाहर एप्पल फैंस नए आईफोन मॉडल खरीदने वाले पहले लोगों में से एक होने की उम्मीद में स्टोर खुलने से कुछ घंटे पहले पहुंच गए। आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग 13 सितंबर से शुरू हुई थी। अगर आप Apple iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Apple iPhone 16 Series Price in India

मॉडल स्टोरेज वेरिएंट कीमत बैंक डिस्काउंट प्रभावी कीमत
iPhone 16 128GB 79,900 रुपये 5,000 रुपये 74,900 रुपये
256GB 89,900 रुपये 5,000 रुपये 84,900 रुपये
iPhone 16 Plus 128GB 89,900 रुपये 5,000 रुपये 84,900 रुपये
256GB 99,900 रुपये 5,000 रुपये 94,900 रुपये
512GB 1,19,900 रुपये 5,000 रुपये 1,14,900 रुपये
iPhone 16 Pro 128GB 1,19,900 रुपये 5,000 रुपये 1,14,900 रुपये
256GB 1,29,900 रुपये 5,000 रुपये 1,24,900 रुपये
512GB 1,49,900 रुपये 5,000 रुपये 1,44,900 रुपये
1TB 1,69,900 रुपये 5,000 रुपये 1,64,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max 256GB 1,44,900 रुपये 5,000 रुपये 1,39,900 रुपये
512GB 1,64,900 रुपये 5,000 रुपये 1,59,900 रुपये
1TB 1,84,900 रुपये 5,000 रुपये 1,79,900 रुपये
 

iPhone 16 सीरीज कहां से खरीदें


iPhone 16 सीरीज कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक ऑफिशियल एप्पल स्टोर वेबसाइट, एपप्पल के फिजिकल स्टोर, ऑथोराइज्ड एप्पल रिटेलर्स, क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल आदि के जरिए भी खरीद सकते हैं।


iPhone 16 सीरीज पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर की बात करें तो iPhone 16 खरीदने पर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा खरीदार अधिकतर बैंकों के जरिए 3 से 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।


Advertisement
एप्पल ट्रेड-इन प्रोग्राम और ऑफर


Apple एक ट्रेड-इन प्रोग्राम प्रदान कर रहा है, जिसमें ग्राहक अपने पुराने डिवाइस एक्सचेंज करने पर 4000 रुपये से 67,500 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट सीधे नए iPhone 16 की खरीद पर लागू हो सकता है। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। iPhone 16 खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+ और Apple आर्केड भी फ्री में मिलेगा। इससे नए आईफोन के साथ एक बेहतर एंटरटेनमेंट पैकेज प्रदान किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.