भारत में एपल ने की 9 अरब डॉलर की रिकॉर्ड सेल्स, iPhones की बड़ी हिस्सेदारी 

चीन में जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 4.4 प्रतिशत बढ़ी है। एपल को इस बड़े मार्केट में Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2025 18:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है
  • एपल की सेल्स में भारत की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी होने की संभावना है
  • देश में एपल ने अपना चौथा स्टोर शुरू किया है

देश में एपल ने अपना चौथा स्टोर शुरू किया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple की भारत में सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही है। इससे एपल के आईफोन और आईपैड जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस बड़े मार्केट में नए रिटेल स्टोर्स भी शुरू किए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष मार्च तक एपल का रेवेन्यू एक वर्ष पहले के 8 अरब डॉलर से लगभग 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके MacBook कंप्यूटर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। एपल की सेल्स में भारत की हिस्सेदारी में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। कंपनी को अपने कुछ बड़े मार्केट्स में सेल्स के बढ़ने की धीमी दर जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की योजना आगामी iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से आईफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ाया है। 

चीन में जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 4.4 प्रतिशत बढ़ी है। एपल को इस बड़े मार्केट में Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस बारे में भेजे गए प्रश्नों का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। अगले सप्ताह कंपनी की नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और  Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश हो सकता है। 

देश में एपल ने अपना चौथा स्टोर शुरू किया है। कंपनी का यह स्टोर महाराष्ट्र के पुणे में है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने बेंगलुरु में स्टोर की शुरुआत की थी। देश में एपल का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई में खोला गया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली के साकेत में कंपनी ने स्टोर की शुरुआत की थी। कंपनी के स्टोर्स में कस्टमर्स को एपल के iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और अन्य प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस करने और खरीदने की सुविधा मिलेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.