Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। सामने आया है कि iPhone Duo के नाम से इसे कंपनी पेश कर सकती है।
Photo Credit: X/Apple Track
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone आज मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसका नाम iPhone Duo होने की अटकलें हैं।
Apple आज अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। भारतीय समय के अनुसार, कंपनी का इवेंट रात को 10.30 बजे से शुरू होगा जिसमें कई बड़ी घोषणाओं के साथ कंपनी iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिवाइस होगा। सबसे ज्यादा चर्चा इसके डिस्प्ले और कीमत को लेकर है। यह कंपनी का अबतक का सबसे महंगा डिवाइस हो सकता है। आइए जानते हैं iPhone Ultra/ iPhone Fold के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
iPhone Ultra कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन के तौर पर आज पेश किया जा सकता है। खबरों के अनुसार Apple इस पर लंबे समय से काम कर रही है, और आज आखिरकार कंपनी इससे पर्दा उठा सकती है। Apple का लॉन्च इवेंट 'Surprise and shine' आज रात को भारत में 10.30 बजे से लाइव होगा जिसमें iPhone Fold को पेश किया जा सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आइए जानते हैं क्या होंगे इस फोन के फीचर्स
iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है जो बहुत हद तक Samsung के हालिया लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 के जैसा हो सकता है। फोन में 7.8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले बताया गया है।
फोल्डेबल आईफोन में कंपनी की नई A20 Pro चिप आने की संभावना है। इसके साथ में 12GB रैम इसमें देखने को मिल सकती है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की चर्चा है। इसमें 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं जो रियर पैनल पर मौजूद होंगे। कंपनी फोन के साथ टच आईडी सपोर्ट भी दे सकती है। इसके अलावा यह MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी अपने साथ ला सकता है।
We're less than 48 hours away from Apple unveiling the foldable iPhone.
— AppleTrack (@appltrack) September 7, 2026
Will you be buying one? pic.twitter.com/TLGGJNIXbI
फोन के लॉन्च से पहले इसके प्रोमो वीडियो लीक्स की भरमार सोशल मीडिया पर आ गई है। Apple Track के लेटेस्ट अपडेट की मानें तो फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है जिसमें दो कैमरा नजर आ रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन के किनारे राउंड दिखते हैं। रियर में Apple लोगो नजर आ रहा है।
iPhone Ultra कंपनी का अबतक का सबसे महंगा डिवाइस हो सकता है। अगर आज Apple इसे लॉन्च करती है तो यह प्रीमियम कैटिगरी का डिवाइस बनकर आएगा जिसकी कीमत 2000 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये) के करीब से शुरू हो सकती है। फोन का बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। अन्य वेरिएंट्स में 512GB और 1TB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,50,000 रुपये यानी 2.5 लाख के आसपास तक हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ