Apple करेगा 2027 के बाद फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, Samsung, Huawei को टक्कर

Apple अगले कुछ सालों में फोल्डेबल iPhone ला सकता है, जिसको लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं।

Apple करेगा 2027 के बाद फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, Samsung, Huawei को टक्कर

Photo Credit: Apple

iPhone 15 Pro Max में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  • Apple फोल्डेबल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बनाने के लिए तैयारी कर रहा है।
  • Apple 2027 से पहले एक फोल्डेबल फोन जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन
फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए Apple इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। कथित तौर पर एप्पल अगले कुछ सालों में फोल्डेबल iPhone ला सकता है, जिसको लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं।

आज ट्रेंडफोर्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple 2027 से पहले एक फोल्डेबल फोन जारी नहीं करेगा। कंपनी की क्रीज और विश्वसनीयता की जरूरतों के चलते यह समय ले सकती है। इसका मतलब यह है कि सैमसंग से अलग एप्पल यह चाहता है कि फोल्डिंग स्क्रीन को खोलने पर किसी भी प्रकार की कोई सिलवट न हो। हालांकि, विश्वसनीयता का कुछ भी मतलब हो सकता है, लेकिन यह अनुमान लगा सकते हैं कि Apple चाहेगा कि फोल्डिंग मैकेनिज्म कई सालों तक काम करता रहे।

TrendForce के एक्सपर्ट का कहना है कि Apple अभी भी पहले iPhone Fold के लिए कंपोनेंट स्पेसिफिकेशंस और परफॉर्मेंस का मूल्यांकन कर रहा है, और इसमें काफी हद तक कुछ समय लग सकता है। अगर यह सिर्फ 2027 में लॉन्च हो रहा है, तो निर्माण शायद अगले साल ही शुरू होगा। ऐसे में एप्पल सप्लायर्स के लिए इसके सभी सटीक स्पेसिफिकेशंस पूरे करने में अभी भी समय है।

इस बीच इस साल की पहली तिमाही में फोल्डेबल डिवाइसेज के मामले में Huawei ने Samsung का नंबर 1 का पायदान ग्लोबल स्तर पर छीन लिया है और खुद नंबर 1 ब्रांड बन गया। हालांकि, कोरियन कंपनी काफी हद तक अपने आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद इस पायदान पर फिर से वापस दावा कर सकती है। अगले महीने Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Flip 6 लॉन्च होने की संभावना है। हुवावे तीसरी तिमाही में जुलाई और सितंबर के बीच दुनिया का पहला ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। इससे सैमसंग को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »