Apple के वाइस प्रेसिडेंट को भारी पड़ा अय्याशी की बातें करना, कंपनी ने किया बाहर

हाल ही में पोस्ट किए गए एक टिकटॉक वीडियो में Tony ने महंगी कारें होने, गोल्फ खेलने और अय्याशी करने की बातें की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • यह फैसला एक TikTok वीडियो के आने के बाद किया गया है
  • इस वीडियो में Tony ने महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी
  • एपल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है

कंपनी में Tony Blevins की कंपनी सप्लाई चेन डिविजन में महत्वपूर्ण भूमिका थी

ग्लोबल स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple ने अपने एक सीनियर एग्जिक्यूटिव Tony Blevins को निकाल दिया है। हालांकि, कंपनी ने इसका कारण नहीं बताया है लेकिन यह फैसला एक TikTok वीडियो के आने के बाद किया गया है जिसमें Tony ने महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी।

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह टिकटॉक वीडियो इस महीने की शुरुआत में पोस्ट किया गया था। इसमें Tony ने महंगी कारें होने, गोल्फ खेलने और अय्याशी करने की बातें की थी।  Tony से एक टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर Daniel Mac ने एक कार शो में  सवाल किया था जिसके जवाब में उन्होंने अपनी रईस होने और अय्याशी करने को खुलकर बताया था। Tony और  Mac दोनों एक मर्सिडीज स्पोर्ट्स कार में सवार थे और Tony के अभद्र बातें करने पर हंस रहे थे। ऐसा बताया जाता है कि टोनी लगभग चार दशक पहले आई फिल्म 'Arthur' के मुख्य कैरेक्टर के समान लाइनें बोल रहे थे। 

Tony के कंपनी छोड़ने को लेकर Apple ने कोई टिप्पणी नहीं की है। Reuters की इस बारे में Tony से संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रही। हालांकि, Bloomberg ने एक स्टेटमेंट के हवाले से बताया है कि टोनी ने ऐसा करने के लिए माफी मांगी थी। उनका कहना था कि यह मजाक में हुई एक गलती थी। Apple में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर टोनी की कंपनी की सप्लाई चेन डिविजन में महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

iPhone बनाने वाली Apple को अपनी नई iPhone 14 सीरीज के हैंडसेट्स की उम्मीद से कम डिमांड से झटका लगा है। कंपनी ने सप्लायर्स से इस वर्ष की दूसरी छमाही में iPhone 14 की असेंबली को 60 लाख यूनिट्स कम करने को कहा है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 9 करोड़ हैंडसेट बनाने का टारगेट रखा है, जो पिछले वर्ष के समान है। iPhone 14 के अधिक प्राइस वाले मॉडल्स की डिमांड इसके कम प्राइस वाले हैंडसेट्स से अधिक है। कंपनी का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इस महीने की शुरुआत में Apple ने iPhone 14 मॉडल्स की अपनी नई सीरीज लॉन्च की थी। इसमें बेहतर कैमरा, पावरफुल सेंसर्स, इमरजेंसी में SOS टेक्स्ट के लिए सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर दिए गए हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.