भारत और चीन में iPhone की डिमांड में मजबूती से तेज रफ्तार पकड़ सकती है Apple की सेल्स

दिसंबर तिमाही में एपल का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 23 प्रतिशत बढ़ा है। यह कंपनी के लिए सबसे अधिक रेवेन्यू वाली तिमाही रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 23:36 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने बताया है कि भारत में आईफोन्स की डिमांड बढ़ रही है
  • दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 23 प्रतिशत बढ़ा है
  • भारत में एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है

कंपनी की iPhone 17 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में सेल्स में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान दिया है। कंपनी ने बताया है कि भारत में आईफोन्स की डिमांड बढ़ रही है और चीन में भी सेल्स में रिकवरी हो रही है। कंपनी का दिसंबर तिमाही में रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहा है। 

एपल के CEO, Tim Cook ने Reuters को बताया कि iPhone 17 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे कंपनी को प्रमुख मार्केट्स में सेल्स बढ़ने में मदद मिली है। एपल ने मार्च तिमाही में रेवेन्यू 16 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान दिया है।  हालांकि, इसके साथ ही कुक ने कहा है कि आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में चिपसेट की सप्लाई को लेकर कुछ रुकावट आ रही है। कंपनी के लिए ताइवान की TSMC चिपसेट बनाती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी के लिए स्ट्रैटेजी बनाने वालों में शामिल कुक ने बताया, "यह अनुमान लगाना मुश्किल है डिमांड और सप्लाई में संतुलन कब बनेगा। इसका एक कारण हमारी डिमांड में बढ़ोतरी भी है।" 

Advertisement

दिसंबर तिमाही में एपल का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 23 प्रतिशत बढ़ा है। यह कंपनी के लिए सबसे अधिक रेवेन्यू वाली तिमाही रही है। भारत में पिछले वर्ष कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही देश में एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। एपल का भारत में यह सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज की बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। 

भारत में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। इस वर्ष एपल की फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। आईफोन फोल्ड में LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED इनर स्क्रीन हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.