Apple Event 2026 Highlights: iPhone 18 Pro, iPhone Duo फोल्डेबल फोन से लेकर AIrPods 5 तक, यहां देखें हाइलाइट्स

Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 00:09 IST

Apple Event 2026 Highlights: यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: Apple

Sep 10, 2026 00:22:58 IST

Apple Watch Ultra 4

Apple Watch Ultra 4 में नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम, S11 चिप और बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 2 दिनों से ज्यादा चल सकती है और मैक्सिमम एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में 45 घंटे तक का बैकअप मिलता है। यह ब्लैक और नेचुरल टाइटेनियम फिनिश में आती है। Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत $799 है। भारत में कीमत 1,09,900 रुपये है।

llqs4n3c

 

Sep 10, 2026 00:21:51 IST

Apple Watch Series 12

Apple Watch Series 12 में नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें बड़े इलेक्ट्रोड और बेहतर ऑप्टिकल सेंसर शामिल हैं। यह हर 5 सेकंड में हार्ट रेट डेटा रिकॉर्ड करता है और ज्यादा बार HRV सैंपल करता है। इसमें S11 चिप और नए Health ऐप के साथ Apple Intelligence फीचर्स भी मिलते हैं। Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत $399 है। भारत में Aluminium वेरिएंट की कीमत 56,900 रुपये, Titanium की 99,900 रुपये और Ceramic की 1,24,900 रुपये रखी गई है।

kvkj0jbo

 

Sep 10, 2026 00:17:34 IST

AirPods 5 हुए लॉन्च

AirPods 5 में नए आर्किटेक्चर और बेहतर साउंड के साथ ओपन-ईयर डिजाइन में बेहतर ANC दिया गया है। Adaptive Audio आसपास के शोर के हिसाब से ANC और Transparency Mode के बीच अपने आप बदलाव करता है। इसमें Live Translation और Siri से जुड़े फीचर्स भी हैं। ANC के साथ 4 घंटे और केस के साथ कुल 20 घंटे तक बैटरी मिलती है। AirPods 5 की शुरुआती कीमत $179 है। वहीं, भारत में इनकी कीमत 14,900 रुपये रखी गई है।

Read This: Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

78j57fus

 

Sep 10, 2026 00:20:14 IST

फोल्डेबल iPhone (Duo)

Apple ने पहली बार फोल्ड होने वाला iPhone पेश किया है। इसमें 7.6 इंच का अंदरूनी और 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले मिलता है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम, नया हिंज और बिना क्रीज वाली स्क्रीन का दावा किया गया है। दोनों डिस्प्ले Apple Pencil को सपोर्ट करते हैं और दो ऐप्स को साथ चलाने जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $1,999 है। वहीं, भारत में iPhone Duo की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इसके 512GB, 1TB और 2TB कॉन्फिगरेशन भी लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये है।

Read This: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास

0abi92io

 

Sep 10, 2026 00:16:04 IST

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max

Apple के नए iPhone 18 Pro मॉडल में 2nm तकनीक पर बनी A20 Pro चिप दी गई है। इसमें बेहतर थर्मल डिजाइन, ज्यादा बैटरी बैकअप और 48MP Fusion कैमरा सिस्टम मिलता है। iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे और 18 Pro में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कैमरे में वेरिएबल अपर्चर और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी जैसे अपग्रेड हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $999 और iPhone 18 Pro Max की $1,199 है। वहीं भारत में iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 से शुरू होगी। इसके अलावा ये आईफोन 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

Read This: iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास

rn7f26is

 

Sep 09, 2026 23:49:19 IST

Apple के इवेंट में इन प्रोडक्ट्स ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

Apple के इवेंट में इस बार कई बड़े प्रोडक्ट और फीचर्स पेश किए गए। नए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में A20 Pro चिप, बेहतर बैटरी, नया थर्मल डिजाइन और 48MP Fusion कैमरा सिस्टम मिला है। वहीं सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone रहा, जिसमें 7.6 इंच का अंदरूनी और 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले, मजबूत टाइटेनियम फ्रेम, नया हिंज, Apple Pencil सपोर्ट और बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है।

इसके अलावा AirPods 5 में बेहतर साउंड, ANC, Adaptive Audio और Live Translation जैसे फीचर्स मिले हैं। Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में नया हेल्थ सेंसरिंग सिस्टम, S11 चिप, ज्यादा सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग और बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है। Series 12 की शुरुआती कीमत 399 डॉलर और Ultra 4 की कीमत 799 डॉलर है। साथ ही Apple ने Siri, Health ऐप और AI से जुड़े कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं।

Sep 09, 2026 23:47:32 IST

फोल्डेबल iPhone की कीमत और बिक्री की तारीख

Apple के फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर रखी गई है। यह 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

jggvblas

 

Sep 09, 2026 23:46:16 IST

फोल्डेबल iPhone में दमदार कैमरा सिस्टम

फोल्डेबल iPhone में 48MP Fusion मुख्य कैमरा और 12MP वाइड कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K में 120fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बाहर की स्क्रीन पर 12MP Center Stage फ्रंट कैमरा मिलेगा, जबकि अंदर की स्क्रीन पर FaceTime कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यूजर एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों की वीडियो फीड शेयर कर सकेगा।

t42u0gg8

 

Sep 09, 2026 23:43:36 IST

फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन में नहीं दिखेगी क्रीज

Apple ने फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन को लेकर बताया कि कंपनी इसमें न तो क्रीज चाहती थी और न ही प्लास्टिक जैसा एहसास। इसके लिए खास नैनोटेक्सचर डिस्प्ले बनाया गया है, जिसे कंपनी ने देखने में पूरी तरह सपाट बताया है। कई परतों वाली खास डिजाइन स्क्रीन को मोड़ने के बाद भी सपाट रखने के साथ इसकी मजबूती बढ़ाती है। Apple के मुताबिक इसकी ड्यूरेबिलिटी इंडस्ट्री के दूसरे डिस्प्ले से 40% ज्यादा है। मोड़ते समय स्क्रीन की परतें एक-दूसरे के साथ खिसकती हैं, जिससे डिस्प्ले टेढ़ा नहीं होता। हिंज में 100 से ज्यादा हिस्से हैं और हर हिंज को उसके फ्रेम के साथ सटीक मिलान करने के लिए AI का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग, C2 सेल चिप और iPhone 17 Pro के मुकाबले 35% बेहतर कंटिन्यूअस परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।

0l7hlsr8

 

Sep 09, 2026 23:34:49 IST

फोल्डेबल iPhone में बेहतर मल्टीटास्किंग

 Apple के सभी ऐप्स को इस फोन के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। इसमें Safari जैसे ऐप की दूसरी विंडो भी खोली जा सकती है। यूजर्स ऐप्स को ग्रुप में जोड़कर उनके बीच आसानी से स्वाइप कर सकेंगे। इसके अलावा ऊपर वीडियो चलाते हुए नीचे दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

gei9dqbk

 

Sep 09, 2026 23:33:54 IST

फोल्डेबल iPhone में मजबूत फ्रेम

फोल्डेबल iPhone के अंदर का फ्रेम काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें सिरेमिक फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे Apple ने ग्रेड 5 टाइटेनियम से भी ज्यादा मजबूत बताया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है।

Sep 09, 2026 23:32:04 IST

Pencil पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी!

lk1g9l8o

 

Sep 09, 2026 23:31:16 IST

फोल्डेबल iPhone में बड़ा डिस्प्ले और नए इस्तेमाल

फोल्डेबल iPhone को खोलने पर भी इसके साइड कंट्रोल उसी जगह बने रहते हैं। इसमें दो ऐप्स को एक साथ अगल-बगल चलाया जा सकता है और एक ही समय में दो हिस्सों में अलग-अलग चीजें देखी जा सकती हैं। फोन को अलग-अलग तरह से रखने पर इसके इस्तेमाल का तरीका भी बदल जाता है, जैसे टेंट मोड में इसे घड़ी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है, जो iPhone 18 Pro से 80% बड़ा है। वहीं बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो iPhone 18 Pro की स्क्रीन के 90% हिस्से जितनी है। दोनों डिस्प्ले Apple Pencil को सपोर्ट करते हैं।

8gc6jenc

 

Sep 09, 2026 23:29:34 IST

फोल्डेबल iPhone में दो स्क्रीन के बीच शानदार तालमेल

Apple ने बताया कि फोल्डेबल iPhone में फोन को खोलने और बंद करने के दौरान दोनों स्क्रीन के बीच बदलाव बेहद आसान और स्वाभाविक रखा गया है। दोनों डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा है। इसमें खास हिंज दिया गया है, जो फोन को खोलने और बंद करने की स्पीड को कंट्रोल करता है, जबकि मैग्नेट फोन को बंद रखने और स्क्रीन को पूरी तरह सीधा रखने में मदद करते हैं। इसमें मिरर फिनिश वाला टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। Apple का कहना है कि यह एक तरह से दो डिवाइस को एक में जोड़ता है, जिससे जेब में रखने लायक फोन में iPhone का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

5j10fcec

 

Sep 09, 2026 23:27:33 IST

Apple के फोल्डेबल फोन का नाम iPhone Duo

vsrefoqg

 

Sep 09, 2026 23:26:38 IST

अब बारी है Apple के फोल्डेबल iPhone की

John Ternus एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आए हैं और ऐसा लग रहा है कि अब वह खुद स्टेज पर आने वाले हैं। Apple के नए फोल्डेबल iPhone का ऐलान अब होने वाला है।

5u5u5rsk

 

Sep 09, 2026 23:24:09 IST

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 की कीमत

Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत 399 डॉलर है, जबकि Apple Watch Ultra 4 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होती है। दोनों की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

4qmk61e8

 

Sep 09, 2026 23:22:14 IST

Apple Watch Ultra 4 में मिलेगी दो दिन से ज्यादा की बैटरी

Apple Watch Ultra 4 में बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे कंपनी के मुताबिक दो दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिलेगी। वहीं ज्यादा पावर वाले एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में यह वॉच 45 घंटे तक चल सकती है। Ultra 4 को ब्लैक और नेचुरल टाइटेनियम रंग में पेश किया गया है।

e4esar64

 

Sep 09, 2026 23:20:32 IST

Apple Watch Series 12 में नए रंग और मटेरियल

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 के लिए नए रंग और मटेरियल पेश किए गए हैं। इनमें स्पेस ग्रे, ब्लैक, लाइट गोल्ड और डार्क ब्रॉन्ज जैसे रंग शामिल हैं। Series 12 में व्हाइट और ब्लू सिरेमिक का विकल्प भी मिलेगा। Apple Watch में सिरेमिक की वापसी भी हुई है, जिसे कंपनी पहले भी इस्तेमाल कर चुकी है।

Sep 09, 2026 23:19:42 IST

Apple Watch में नई S11 चिप

नई Apple Watch में S11 चिप दी गई है, जिसमें ज्यादा पावर बचाने वाला हमेशा चालू रहने वाला प्रोसेसर और अलग ऑडियो मैनेजर मिलता है। Apple का कहना है कि चिप के कई हिस्से A20 Pro से लिए गए हैं।

g2rl2ts4

 

Sep 09, 2026 23:12:31 IST

हेल्थ ऐप को मिला नया डिजाइन

Apple ने Health ऐप को नए डिजाइन के साथ पेश किया है, जिसमें Apple Intelligence को खास तौर पर शामिल किया गया है। AI की मदद से अब हेल्थ ऐप आपकी सेहत से जुड़ी जानकारी को बेहतर तरीके से समझकर जरूरी जानकारी बताएगा। उदाहरण के तौर पर, ऐप यह बता सकेगा कि पिछली रात आपने सामान्य से एक घंटे ज्यादा नींद ली है।

vecrpt2

 

Sep 09, 2026 23:10:59 IST

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में हेल्थ ट्रैकिंग का बड़ा अपग्रेड

Apple ने नए Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स पर बड़ा फोकस किया है। दोनों मॉडल में नया हेल्थ सेंसरिंग सिस्टम दिया गया है। वॉच के पीछे सेंसर का इलेक्ट्रोड एरिया बढ़ाया गया है और ज्यादा बेहतर ग्रीन LED के साथ ऑप्टिकल सेंसर को भी ज्यादा प्रभावी बनाया गया है। अब हार्ट रेट का डेटा हर 5 सेकंड में लिया जाएगा, यानी पहले के मुकाबले 60 गुना ज्यादा बार। वहीं हार्ट रेट वेरिएबिलिटी को 24 गुना ज्यादा बार मापा जाएगा। Apple का दावा है कि उसके परीक्षणों में Apple Watch की हार्ट रेट सेंसरिंग किसी भी वियरेबल से ज्यादा सटीक रही है।

Sep 09, 2026 23:08:51 IST

AirPods 5 की कीमत

78j57fus

 

Sep 09, 2026 23:07:58 IST

अब आई AirPods 5 की बारी

Apple ने नए AirPods 5 को पेश किया है, जिसमें नया आर्किटेक्चर और बेहतर EQ दिया गया है। कंपनी का कहना है कि अलग-अलग तरह के कानों के आकार के हिसाब से भी इनमें बेहतर साउंड मिलेगा। AirPods 5 में ओपन-ईयर डिजाइन के साथ अब तक का सबसे बेहतर ANC मिलने का दावा किया गया है। Adaptive Audio आसपास के शोर के हिसाब से खुद ANC और Transparency मोड के बीच बदलाव करेगा। इनमें Live Translation और Siri से बात करने की सुविधा भी मिलेगी। नए AirPods पहले से ज्यादा मजबूत हैं और ANC के साथ 4 घंटे तक सुनने का समय मिलेगा, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटे तक बैटरी चलेगी।

6fksd61s

 

Sep 09, 2026 23:05:56 IST

iPhone 18 Pro की कीमत हुई अनाउंस

gkop7mlg

 

Sep 09, 2026 23:02:29 IST

फीचर्स

q6cs1cr

 



Apple ने अपने 2026 इवेंट में कई बड़े प्रोडक्ट और फीचर्स पेश किए हैं। सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone रहा, जिसमें 7.6 इंच का अंदरूनी और 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, बैटरी और थर्मल डिजाइन के साथ पेश किया है।

इवेंट में AirPods 5 और Apple Watch Series 12 भी लॉन्च किए गए हैं। AirPods 5 में बेहतर साउंड, ANC, Adaptive Audio और Live Translation जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 में नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम, S11 चिप और बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है। कीमत की बात करें तो फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत $1,999, iPhone 18 Pro की $999, AirPods 5 की $179, Apple Watch Series 12 की $399 और Ultra 4 की $799 है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.