Apple के डिवाइसेज पर डिस्काउंट के झांसे से गुरूग्राम के व्यक्ति से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी

इस मामले में पीड़ित Sandeep Kumar के साथ एक दंपत्ति ने ठगी की है। गुरूग्राम के निवासी कुमार की इस दंपत्ति से पहचान एक दोस्त के जरिए दो वर्ष पहले हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 15:50 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले के पीड़ित के साथ एक दंपत्ति ने ठगी की है
  • ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को एपल का पूर्व एग्जिक्यूटिव बताया था
  • ठगी करने वाले दंपत्ति ने पीड़ित को चेक दिए थे जो बैंक से वापस हो गए थे

इस व्यक्ति को कंपनी के प्रोडक्ट्स 30 प्रतिशत के डिस्काउंट पर देने की पेशकश की गई थी

अमेरिकी कंपनी Apple के iPhone, वॉच और अन्य प्रोडक्ट्स को भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर गुरूग्राम के एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इस व्यक्ति को कंपनी के प्रोडक्ट्स 30 प्रतिशत के डिस्काउंट पर देने की पेशकश की गई थी। इसके लिए पूरी पेमेंट एडवांस करने की शर्त रखी गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित Sandeep Kumar के साथ एक दंपत्ति ने ठगी की है। गुरूग्राम के निवासी कुमार की इस दंपत्ति से पहचान एक दोस्त के जरिए दो वर्ष पहले हुई थी। ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को एपल का पूर्व सीनियर एग्जिक्यूटिव और अपनी पत्नी को एक प्राइवेट फर्म की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बताया था। इस दंपत्ति ने कुमार को आईफोन 11 पर डिस्काउंट दिया था। इसके बाद कुमार के रिश्तेदारों और मित्रों ने दंपत्ति से 20 लाख रुपये से अधिक के प्रोडक्ट खरीदे थे। इससे कुमार इस दंपत्ति पर भरोसा करने लगे थे। कुमार ने इस दंपत्ति को एपल के प्रोडक्ट्स डिस्काउंट पर खरीदने के लिए एक वर्ष में लगभग 1.5 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दंपत्ति ने उन्हें बताया कि वे गाजियाबाद में अपना फ्लैट बेचकर रकम लौटा देंगे। 
Advertisement

ठगी करने वाले दंपत्ति ने पीड़ित को चेक दिए थे जो बैंक से वापस हो गए। इसके बाद कुमार ने गाजियाबाद गए और उन्हें पता चला है कि इस दंपत्ति ने कई व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की है। कुमार की शिकायत पर गुरूग्राम पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जाएगा कि मुख्य आरोपी वास्तव में एपल का सीनियर एग्जिक्यूटिव था या नहीं।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था एपल की जापान की यूनिट को विदेशी पर्यटकों को iPhone और अन्य डिवाइसेज की बल्क में ड्यूटी-फ्री बिक्री करने पर लगभग 10.5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा। टोक्यो रीजनल टैक्सेशन ब्यूरो ने पाया है कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में लगभग 1,04,16,84,000 डॉलर की बिक्री टैक्स चुकाए बिना की थी। Kyodo News ने एक रिपोर्ट में बताया था कि टैक्सेशन ब्यूरो ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी। इसमें कई असामान्य ट्रांजैक्शंस पाई गई हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.