Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल

आगामी स्मार्टफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 17:17 IST
ख़ास बातें
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • इसमें कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple की जल्द फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में न्यूनतम क्रीज के लिए स्पेशल ऑप्टिमाइज्ड क्लीयर एडहेसिव (OCA) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर, OCA का इस्तेमाल ग्लास के दो पीस को जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस एडहेसिव से प्रोटेक्टिव फिल्म और डिस्प्ले ग्लास की बॉन्डिंग भी की जाती है। इससे एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर यूजर्स को बहुत कम क्रीज दिख सकती है। फोल्डेबल आईफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले पार्ट्स की कॉस्ट अधिक होने की वजह से इसका प्राइस महंगा हो सकता है। 

OCA से स्मार्टफोन के पैनल को लंबी अवधि में फोल्ड और अनफोल्ड करने पर बारीक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे iPhone Fold के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा iPhone Air के USB Type-C पोर्ट को भी इसी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इससे पहले चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज के नीचे के स्पेस को भरने के लिए 3D प्रिंटेड पॉलिमर का इस्तेमाल किया था। 

फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केटमें सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.