Apple के लिए iPhone बनाने वाली Foxconn पर विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं देने का आरोप

इस मामले में केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने तमिलनाडु के श्रम विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2024 23:20 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में श्रम मंत्रालय ने तमिलनाडु के श्रम विभाग से रिपोर्ट मांगी है
  • Foxconn ने अपनी फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं दी थी
  • इसने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है

देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना गैर कानूनी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn पर देश में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं देने का आरोप लगा है। इसे लेकर केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने तमिलनाडु के श्रम विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना गैर कानूनी है। 

Reuters की एक जांच में यह पता चला है कि Foxconn ने तमिलनाडु में चेन्नई के निकट अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं दी थी। इस बारे में Foxconn के एक पूर्व HR एग्जिक्यूटिव, S Paul ने Reuters को बताया कि आमतौर पर Foxconn सांस्कृतिक मुद्दों और सामाजिक दबाव के कारण विवाहित महिलाओं को नियुक्त नहीं करती। कंपनी का मानना है कि विवाह के बाद बहुत सी समस्याएं होती हैं। एपल और फॉक्सकॉन ने दो वर्ष पहले यह माना था कि हायरिंग से जुड़े तरीकों में खामियां हैं और उन्होंने इसे दूर करने के लिए कार्य किया है। हालांकि, इसके बावजूद पिछले दो वर्षों में जॉब देने में भेदभाव के मामले हुए हैं। 
Advertisement

पिछले वर्ष फॉक्सकॉन को देश में अपनी फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के लिए स्वीकृति मिली थी। इससे यह चीन के बाहर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेगी। इससे यह देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा सकेगी। दुनिया भर में आईफोन की कुल असेंबलिंग में से लगभग 70 प्रतिशत ताइवान की यह कंपनी करती है। कोरोना की वजह से चीन में लगाए गए प्रतिबंधों से फॉक्सकॉन के एपल के प्रोडक्ट्स बनाने वाले प्लांट पर बड़ा असर पड़ा था। 

कंपनी ने कर्नाटक में दो प्रोजेक्ट्स में 60 करोड़ डॉलर लगाने की जानकारी दी थी। इन प्लांट्स में आईफोन्स के लिए केसिंग कंपोनेंट्स और चिप मेकिंग इक्विपमेंट बनाए जाएंगे। इसकी योजना कर्नाटक में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की है। इससे रोजगार के लगभग 50,000 अवसर मिलेंगे। देश में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया था कि कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष अपने इनवेस्टमेंट और वर्कफोर्स को दोगुना करना है। यह चीन के बाहर अपने प्रोडक्शन को डायवर्सिफाइ करना चाहती है। इसके तमिलनाडु के प्लांट में लगभग 40,000 वर्कर्स हैं। इस प्लांट में बनने वाले आईफोन्स की देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी होता है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.