Apple Diwali Offer: iPhone 11 खरीद पर मुफ्त मिलेंगे 14,900 रुपये के AirPods, जानें ऑफर

Amazon ने अपने आगामी Great Indian Festival सेल के तहत iPhone 11 स्मार्टफोन को महज 49,999 रुपये में खरीद के लिए लिस्ट किया है, जो कि 17 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Apple Store online पर ही उपलब्ध होगा यह ऑफर
  • Amazon फेस्टिव सीज़न के तौर पर iPhone 11 पर दे रही भारी डिस्काउंट
  • iPhone 12 सीरीज़ 13 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है

Apple Online Store यह ऑफर 17 अक्टूबर से होगा लाइव

Apple ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए ऑफर का ऐलान किया है, इस ऑफर के तहत ग्राहकों को Apple Online Store के माध्यम से iPhone 11 खरीद पर AirPods बिल्कुल फ्री मिलेंगे। यह कंपनी का दिवाली ऑफर है, जो कि 17 अक्टूबर से लाइव होने जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल हाल ही में लॉन्च हुए Apple ऑनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें, फिलहाल एयरपोड्स की कीमत 14,900 रुपये है, जो कि इस ऑफर के तहत बिल्कुल मुफ्त पाया जा सकता है। एप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर को पिछले ही दिनों लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए भारतीय ग्राहक सीधे कंपनी के साथ खरीदारी कर सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया कंपनी का यह ऑफर केवल Apple India के ऑनलाइन स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगा, हालांकि दूसरे रिटेलर्स भी फेस्टिव सीज़न के तहत कई शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। Amazon ने अपने आगामी Great Indian Festival सेल के तहत iPhone 11 स्मार्टफोन को महज 49,999 रुपये में खरीद के लिए लिस्ट किया है, जो कि 17 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

आईफोन 11 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। फिलहाल इस फोन की कीमत एप्पल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर 69,300 रुपये है, यह दाम फोन के 64 जीबी वेरिएंट का है। वहीं, Amazon India पर यह फोन 61,990 रुपये के साथ लिस्ट है। एप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अमेज़न इंडिया द्वारा फेस्टिव सीज़न में दी जा रही यह शानदार डील है, जो भी ग्राहक आईफोन 11 को खरीदने की योजना बना रहे थे यकिनन उनके लिए इस प्रोडक्ट को खरीदने का मौका इससे अच्छा और कोई शायद ही होगा।  

iPhone 12 सीरीज़ 13 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस लाइनअप में iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

Apple Online Store को भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय ग्राहक सीधे Apple से प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं, जहां ग्राहकों को सीधे कस्टमर सपोर्ट के साथ-साथ स्टूडेंट डिस्काउंट और कई फाइनेंसिंग विकल्प भी प्राप्त होते हैं। स्टोर लॉन्च होने से पहले भारतीय ग्राहक एप्पल प्रोडक्ट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Apple authorised रिटेलर्स के जरिए ही खरीदते थे।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Store online, iPhone 11, Apple AirPods, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.