iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान

Apple भविष्य के iPhone के लिए 200MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है, हालांकि यह फीचर अभी कन्फर्म नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone के लिए 200MP कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रहा है
  • नया सेंसर फिलहाल सिर्फ मेन कैमरा के लिए ही जांचा जा रहा है
  • यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है, जल्द लॉन्च की पुष्टि नहीं

Apple भविष्य के iPhone के लिए 200MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है

Apple के iPhone कैमरा को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी अब 200MP कैमरा सेंसर को टेस्ट कर रही है। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं है कि यह फीचर कब तक iPhone में देखने को मिलेगा, लेकिन यह संकेत जरूर मिलता है कि Apple भी हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। अब तक कंपनी ज्यादा मेगापिक्सल के बजाय कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पर फोकस करती रही है।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Apple फिलहाल 200-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। लीक में बताया गया है कि यह 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर हो सकता है, जो कथित तौर पर Oppo के आने वाले Find X9 Ultra में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यह टेस्टिंग अभी शुरुआती फेज में बताई गई है और इसका मतलब यह नहीं है कि यह सेंसर जल्द किसी iPhone में देखने को मिलेगा।

Advertisement

टिप्सटर ने यह भी कहा है कि Apple इस 200MP सेंसर को सिर्फ मेन कैमरा के लिए टेस्ट कर रहा है, न कि सभी लेंस में। यानी फिलहाल कंपनी मल्टी-कैमरा सेटअप में इसे लागू करने की योजना नहीं बना रही है। अभी तक iPhone 18 लाइनअप को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखते हुए यह नहीं प्रतीत होता कि Apple इस कैमरा सेंसर को अपकमिंग लाइनअप में लाने वाला है।

Apple का तरीका अब तक अलग रहा है, जहां कंपनी सॉफ्टवेयर और AI की मदद से बेहतर फोटो क्वालिटी देने पर जोर देती है। ऐसे में अगर कंपनी 200MP सेंसर अपनाती है, तो यह उसकी कैमरा स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

दूसरी ओर Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स इसपर ज्यादा फोकस करते दिखाई दे रहे हैं। यहां बात एक 200MP कैमरा की नहीं है, बल्कि Oppo कथित तौर पर अपने अपकमिंग Find X9 Ultra में दो 200MP कैमरे दे सकता है, जिसमें मेन सेंसर के अलावा पेरिस्कोप लेंस होने की बात कही जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.