ये हैं जून महीने के सबसे 'पावरफुल' एंड्रॉयड स्मार्टफोन!

Nubia Red Magic 3, Black Shark 2: AnTuTu ने जून महीने के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 12:34 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है नूबिया रेड मैजिक 3
  • Black Shark 2 के नीचे मिली Xiaomi’s Mi 9 और ट्रांसपेरेंट एडिशन को जगह
  • OnePlus 7 Pro पहुंचा पांचवे पाएदान पर

Nubia Red Magic 3, Black Shark 2: ये हैं जून महीने के सबसे 'पावरफुल' एंड्रॉयड स्मार्टफोन!

बेंचमार्क साइट एंटूटू (AnTuTu) ने जून महीने के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट को जारी कर दिया है। एंटूटू द्वारा जारी की गई लिस्ट में पहले स्थान पर Nubia Red Magic 3 काबिज है तो वहीं दूसरे पाएदान पर Black Shark 2 ने अपनी जगह बनाई है। जून महीने के बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉयड स्मार्टफोन की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Xiaomi Mi 9 Transparent Edition है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि टॉप 10 बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में पहले दो स्थान पर गेमिंग फोन (Gaming Smartphones) ने अपनी जगह बनाई है। ये गेमिंग स्मार्टफोन ज्यादा रैम, फास्ट स्टोरेज और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट हार्डवेयर से लैस हैं।

Nubia Red Magic 3 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। बेंचमार्क साइट एंटूटू (AnTuTu) द्वारा जारी जून महीने के टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट में नूबिया रेड मैजिक 3 स्मार्टफोन 382,331 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर तो वहीं Black Shark 2 जिसे भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था वह 375,592 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

Xiaomi Mi 9 Transparent Edition और स्टेंडर्ड मी9 स्मार्टफोन 371,021 और 370,884 प्वाइंट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पाएदान पर रहे। लिस्ट में पांचवे स्थान पर OnePlus 7 Pro को जगह मिली है, गौर करने वाली बात यह है कि मई माह की बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में वनप्लस 7 प्रो टॉप पर रहा था।

AnTuTu की बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉयड फोन की जून माह की लिस्ट

टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट में केवल Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10 दो ही ऐसे स्मार्टफोन हैं जो चीनी ब्रांड का हिस्सा नहीं है और ये क्रमश: नौवे और दसवें स्थान पर रहे। केवल OnePlus 7 Pro ही टॉप से पांचवे पाएदान पर नहीं आ गया बल्कि जून 2019 माह की लिस्ट में इस बार LG V50 ThinQ 5G, Samsung Galaxy S10e, Huawei P30 और Huawei P30 Pro अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। जून माह की इस लिस्ट में इस बार Meizu 16s ने अपनी जगह बना ली है और यह छठे स्थान पर रहा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • 90Hz refresh rate
  • Useful shoulder trigger buttons
  • Internal fan cools the phone effectively
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Missing camera features
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • Bad
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.