Android 16: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहा Android 16, लॉन्च टाइम का खुलासा

कंपनी अपने अगले Android OS वर्जन को जून 2025 में ही रिलीज कर सकती है।

Android 16: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहा Android 16, लॉन्च टाइम का खुलासा

Android 16 का रिलीज साल की पहली छमाही में देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • अगला एंड्रॉयड वर्जन जून में रिलीज होने वाला है।
  • गूगल ने ट्रंक स्टेबल (Trunk Stable) डेवलपमेंट को अपनाया है।
  • गूगल ने अभी तक एंड्रॉयड 16 का केवल दूसरा डेवलपर बीटा ही जारी किया है।
विज्ञापन
Android 16 लॉन्च को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। Google के ऑपरेटिंग सिस्टम का यह अगला वर्जन बहुत जल्द रिलीज किया जा सकता है। Mobile World Congress (MWC) 2025 में इसे लेकर एक बड़ा खुलासा कंपनी की ओर से किया गया है। Google का ट्रेंड रहा है कि वह अपने Android OS अपडेट्स को हर साल अगस्त में रिलीज करती है। लेकिन इस बार कंपनी इसे काफी पहले रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल।

Android 16 का रिलीज साल की पहली छमाही में देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने अगले Android OS वर्जन को जून 2025 में ही रिलीज कर सकती है। बार्सेलोना में Mobile World Congress (MWC) 2025 में एक पब्लिकेशन को कथित तौर पर कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगला एंड्रॉयड वर्जन जून में रिलीज होने वाला है। Google में Android Ecosystem के प्रेसिडेंट समीर समत ने MWC 2025 के दौरान Android Police को यह जानकारी दी है। Android 16 के साथ Android OS अपडेट्स भी इसी टाइमलाइन में लॉन्च किए जाएंगे। 

एंड्रॉयड डेवलपमेंट टीम के भीतर चुनौतियों का हवाला देते हुए कंपनी के अधिकारी की ओर से बताया गया कि गूगल ने ट्रंक स्टेबल (Trunk Stable) डेवलपमेंट को अपनाया है। विशेष रूप से यह एक सॉफ्टवेयर ब्रांचिंग मॉडल है जहां डिजाइनर अक्सर सॉफ्टवेयर के कोड में छोटे बदलाव करते हैं जो सीधे एक सिंगल शेयर्ड ब्रांच से जुड़ा होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह विकास प्रक्रिया के दौरान मर्ज और इंटीग्रेशन के फेज को सरल बनाता है। जिसके कारण यह पारंपरिक फीचर-आधारित डेवलेपमेंट की तुलना में सॉफ्टवेयर के रिलीज में तेजी लाता है। यही वजह है कि गूगल का अगला एंड्रॉयड वर्जन अबकी बार समय से काफी पहले रिलीज हो रहा है। 

Google अधिकारी के अनुसार, Trunk Stable डेवलपमेंट का मतलब होता है कि जो भी व्यक्ति एंड्रॉयड पर काम कर रहा है वह समान ब्रांच कोड पर अपना योगदान दे रहा है। हालाँकि गूगल ने अभी तक एंड्रॉयड 16 का केवल दूसरा डेवलपर बीटा ही जारी किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह अपडेट जून 2025 में जारी किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »