• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android 16 में नहीं दिखेगी फोन की बैटरी हेल्थ! लेटेस्ट बीटा वर्जन से फीचर गायब ...

Android 16 में नहीं दिखेगी फोन की बैटरी हेल्थ! लेटेस्ट बीटा वर्जन से फीचर गायब ...

यूजर्स फोन में बैटरी हेल्थ स्टेटस नहीं चेक कर सकेंगे।

Android 16 में नहीं दिखेगी फोन की बैटरी हेल्थ! लेटेस्ट बीटा वर्जन से फीचर गायब ...

कंपनी ने हाल ही में Android 16 का लेटेस्ट बीटा वर्जन Beta 4 रिलीज किया है।

ख़ास बातें
  • हाल ही में Android 16 का लेटेस्ट बीटा वर्जन Beta 4 रिलीज
  • Beta 4 में कुछ यूजर्स बैटरी हेल्थ स्टेटस नहीं चेक कर सकेंगे
  • अभी यह अपडेट केवल Developer Preview में है
विज्ञापन
Android 15 के लॉन्च के बाद गूगल ने Android 16 का पहला डेवलपर प्रीव्यू लॉन्च करने में एक महीना भी नहीं लगाया। Android 16 कंपनी का सबसे तेजी से रिलीज किया जाने वाला एंड्रॉयड वर्जन है। इसके लॉन्च में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2025 में एंड्रॉयड 16 लॉन्च हो जाएगा। लेकिन कंपनी ने हाल ही में Android 16 का लेटेस्ट बीटा वर्जन Beta 4 रिलीज किया है। Android 16 Beta 4 में बग रिपोर्ट किया गया है जो डिवाइस की बैटरी हेल्थ से जुड़ा है। आईए जानते हैं विस्तार से कि इसका डिवाइस पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

Android 16 Beta 4 में बग आ गया है! जैसा कि देखने में आता है कि OS के फाइनल रिलीज से पहले आने वाले वर्जन स्टेबल नहीं होते हैं। इनमें कुछ न कुछ बग्स वगैरह आते रहते हैं। कई फंक्शन पूरी तरह काम नहीं करते हैं। Android 16 Beta 4 में भी बग रिपोर्ट किया गया है। Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, Android 16 Developer Preview 4 में एक अजब बग आया है जो बैटरी हेल्थ पेज को प्रभावित करता है। 

9to5Google की ओर से इस बग के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई थी। इस बग के होने का मतलब है कि यूजर्स फोन में बैटरी हेल्थ स्टेटस नहीं चेक कर सकेंगे। या हो सकता है कि गूगल ने इस फीचर को नए एंड्रॉयड वर्जन में हटा ही दिया हो। इसलिए कई यूजर्स के लिए Android 16 इस मामले में निराशाजनक भी हो सकता है क्योंकि बहुत से यूजर्स फोन की बैटरी हेल्थ के बारे में स्टेटस चेक करना पसंद करते हैं।

अगर यह फीचर गूगल लेटेस्ट एंड्रॉयड में से हटा देती है तो यूजर को बैटरी स्टेटस पता नहीं लग पाएगा। फीचर अमल में आने के बाद जब फोन की बैटरी के बारे में जांचा जाएगा तो यह केवल इतनी ही जानकारी दिखाएगा कि फोन या डिवाइस खरीदने के बाद मौजूदा समय तक इसकी बैटरी कितनी कमजोर हुई है। यह जानकारी काफी अहम होती है क्योंकि बैटरी के पास एक लिमिटिड लाइफ होती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में अब भी कहा जा रहा है कि अगले अपडेट में बैटरी हेल्थ फीचर फिर से लौट आएगा। इसलिए इस बात को भी साथ लेकर चलना चाहिए कि अभी यह अपडेट केवल Developer Preview में है। फाइनल वर्जन में क्या कुछ होगा, यह समय आने पर ही पता लग पाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »