OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को Android 11 आधारित OxygenOS 11 अपडेट मिलना शुरू, जुड़े नए फीचर्स

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को गेमिंग मोड में Instagram और WhatsApp नोटिफिकेशन के लिए नया क्विक रिप्लाई फीचर भी प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 10:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro को लेटेस्ट अपडेट में प्राप्त हुआ ऑलवेज़-ऑन एम्बिएंट डिस्प्ल
  • लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 2.8 जीबी है
  • वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 अपडेट को स्टेज्ड मैनर में किया गया है रोलआउट

OnePlus 8 Pro व OnePlus 8 का नया Android 11 अपडेट फ्रेश न्यू यूआई के साथ आया है

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन को Android 11 आधारित OxygenOS 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस ओवर द एयर (OTA) अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसके तहत फिलहाल सीमित संख्या के लोगों को यह अपडेट प्राप्त होगा। वहीं, कुछ दिन बाद जैसे ही यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही OnePlus बड़ी संख्या के लोगों के लिए इस अपडेट को रोलआउट कर देगी। एंड्रॉयड 11 अपडेट वनप्लस के पुराने स्मार्टफोन के लिए भी रोलआउट किया जाएगा, जिसमें OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7, OnePlus 6T, OnePlus 6 और OnePlus Nord जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे।

कंपनी ने फोरम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। OnePlus ने यह भी बताया कि यूज़र्स ध्यान रखें कि इस अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले उनके स्मार्टफोन की बैटरी 30 प्रतिशत से ज्यादा हो और स्टोरेज कम से कम 3 जीबी खाली हो।

गूगल ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 यूज़र्स को यह अपडेट आने वाले महीनों में प्राप्त हो जाएगा और वादे  के अनुसार अब स्मार्टफोन को अब अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यदि आप वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 यूज़र हैं, तो इस अपडेट की उपलब्धता अपने फोन में आप मैनुअली भी सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं। हालांकि, जब भी आपका फोन इस अपडेट के लिए तैयार हो जाएगा, वैसे ही आपको इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगी। इस अपडेट का साइज़ कथित रूप से 2.8 जीबी है।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Android 11 update changelog

वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट के चेंजलॉग में फ्रेश नए यूआई के साथ सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन और नया डायनमिक वैदर यूआई शामिल है। इस अपडेट में कुछ थर्ड पार्टी ऐप में ऑप्टिमाइज़ Sed स्टेबिल्टी और ओवरऑल इम्प्रूव्ड यूज़र एक्सपीरियंस मौजूद है। ऑक्सीज़नओएस 11 अपडेट में Fnatic mode के सुविधाजनक स्विच के लिए नया गेमिंग टूल बॉक्स भी जोड़ा गया है। गेम स्पेस में आप तीन नोटिफिकेशन को चुन सकते हैं, वो हैं text-only, heads up और block।

वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 को गेमिंग मोड में Instagram और WhatsApp नोटिफिकेशन के लिए नया क्विक रिप्लाई फीचर भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा गेमिंग स्पेस में नया मिस-टच प्रीवेन्शन फीचर भी जोड़ा गया है। एंड्रॉयड 11 अपडेट नया ऑलवेज़-ऑन एम्बिएंट डिस्प्ले फंक्शन के साथ कस्टम शेड्यूल/ऑल डेज़ ऑप्शन भी लेकर आया है। यही नहीं 10 अन्य न्यू क्लॉक स्टाइल के साथ एक नई इनसाइट क्लॉक स्टाइल को ऑक्सीज़नओएस 11 में जोड़ा गया है।
Advertisement

इसमें डार्क मोड शॉर्टकट और सनसेट से सनराइज़ तक ऑटोमैटिकली इनेबल करने की क्षमता मौजूद है। यह अपडेट Zen Mode में नई थीम्स और नए ग्रुप फीचर लेकर आया है। इस अपडेट में गैलरी ऐप को नया स्टोरी फंक्शन फीचर प्राप्त हुआ है, जो कि स्टोरेज में फोटो और वीडियो के साथ वीकली वीडियो बनाने की इज़ाजत देता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8 Pro, OnePlus 8, Android 11, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  3. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  4. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  4. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  5. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  7. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  8. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  9. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  10. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.