Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A9 (2018) फोन का यह दूसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है। इससे पहले इस फोन को पिछले साल एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिला था।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A9 (2018) दिसंबर 2018 में लॉन्च हुआ था
  • गैलेक्सी ए9 (2018) का यह दूसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है
  • इस अपडेट का वर्ज़न नंबर A920FXXU3CTCD है।

Samsung Galaxy A9 (2018) है चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट

Samsung Galaxy A9 (2018) फोन Samsung का पहला क्वाड कैमरा सेटअप वाला फोन है। चार रियर कैमरों वाले इस सैमसंग फोन को अब एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आई है। दिसंबर 2018 में लॉन्च हुए इस सैमसंग फोन के लिए यह दूसरा प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) को इससे पहले पिछले साल एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिला था। फिलहाल, यह अपडेट केवल पॉलैंड में रोलआउट किया गया है, उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारत समेत दूसरे बाज़ारों में भी लाया जाएगा। नया एंड्रॉयड 10 अपडेट अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।

Samsung Galaxy A9 (2018) के इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में सबसे पहले जानकारी Sammobile द्वारा दी गई। इस अपडेट का वर्ज़न नंबर A920FXXU3CTCD है। अपडेट का क्या साइज़ है? अभी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।
Advertisement

सैमसंग ने अपडेट को लेकर अब तक चेंजलॉग भी ज़ारी नहीं किया है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस अपडेट में स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 पर अधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसमें नए गेस्चर अधारित नेविगेशन के साथ डिजिटल वेलबिइंग और पेरेंटल कंट्रोल आदि भी मिलने की संभावना है। गैलेक्सी ए9 (2018) का यह दूसरा बड़ा एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट है। हो सकता है कि यह इस फोन का आखिरी बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट हो। हालांकि, फोन में सिक्योरिटी अपडेट पाना अगले एक साल तक ज़ारी रह सकता है।

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) यूज़र हैं तो आपको इस सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। आप इसे मैनुअली भी सेटिंग्स में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सेटिंग्स में जाकर आपको सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि सॉफ्टवेयर अपडेट करते वक्त आपका फोन 50 प्रतिशत चार्ज जरूर हो।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • Bad
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.