Samsung Galaxy J6 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का दावा

आपको बता दें कि लॉन्च के वक्त गैलेक्सी जे6 फोन एंड्रॉयड 8 ऑरियो पर काम करता था। हालांकि, इसके बाद इस फोन को अप्रैल में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला, जो कि वन यूआई लेकर आया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 12:26 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल यह लेटेस्ट अपडेट पनामा में ज़ारी किया गया है
  • Samsung Galaxy J6 को मिला मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 को पहले जून तक मिलने वाला था एंड्रॉयड 10 अपडेट

Samsung Galaxy J6 भारत में मई साल 2018 में हुआ था लॉन्च

Samsung Galaxy J6 फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट अभी पनामा में रोलआउट किया गया है। हालांकि, भारत समेत दूसरे बाजारों में भी इसे आने वाले दिनों में ज़ारी कर दिया जाएगा। खबर की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी जे6 फोन का एंड्रॉयड 10 अपडेट One UI 2.0 के साथ आता है। इसके अलावा इस अपडेट में आप कुछ परफॉर्मेंस सुधार और बग फिक्स की उम्मीद भी कर सकते हैं। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे6 फोन भारत में मई साल 2018 में लॉन्च हुआ था।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 10 अपडेट जिन Samsung Galaxy J6 हैंडसेट के लिए रिलीज हुआ है उनका मॉडल नंबर SM-J600G है। यह अपडेट वन यूआई 2.0 के साथ आया है और इसमें मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच शामिल है। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न J600GUBU6CTC8 है।

फिलहाल, सैमसंग गैलेक्सी जे6 का यह लेटेस्ट अपडेट पनामा में ही लाइव हुआ है। इसे भारत जैसे दूसरे ग्लोबल मार्केट में पहुंचने में थोड़ा और समय लगेगा। हालांकि, आप इसकी जांच अपने सैमसंग गैलेक्सी जे6 में मैनुअली भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।

बात अगर Samsung द्वारा ज़ारी रोडमैप की करें, तो भारत में गैलेक्सी जे6 का एंड्रॉयड 10 अपडेट जून तक रोल-आउट किया जाना है। यह रोडमैप पिछले साल नवंबर में ज़ारी किया गया था। लेकिन, अब लगता है कि इस अपडेट को कंपनी निर्धारित समय से पहले ही यूज़र्स के लिए लेकर आ जाएगी।
Advertisement

आपको बता दें कि लॉन्च के वक्त गैलेक्सी जे6 फोन एंड्रॉयड 8 ऑरियो पर काम करता था। हालांकि, इसके बाद इस फोन को अप्रैल में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला, जो कि वन यूआई लेकर आया था।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy A6+ और Galaxy A10s के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी किया था। वही, पिछले महीने के अंत में कंपनी ने Galaxy A9 (2018) के लिए भी यह लेटेस्ट अपडेट पेश किया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J6, Samsung, Android 10, One UI 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.