Xiaomi Mi A3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने में इस वज़ह से हो रही है देरी

अब भारत में मी ए3 यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट अब कब मिलेगा? कंपनी ने नई तारीख की भी कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 मार्च 2020 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Mi A3 यूज़र्स को Android 10 अपडेट पाने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार
  • कोरोना वायरस के चलते रुका Mi A3 का लेटेस्ट अपडेट
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट के फाइनल सर्टिफिकेशन पर चल रहा है काम

Mi A3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट फरवरी महीने के मध्य में मिलना था

Xiaomi Mi A3 यूज़र्स को अभी Android 10 अपडेट के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। Xiaomi के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले शाओमी मी ए3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट फरवरी महीने के मध्य में मिलना था। लेकिन इसमें अभी थोड़ा विलंब होगा। वजह है कोरोना वायरस का खतरा। भारत में मी ए3 यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट अब कब मिलेगा? कंपनी ने नई तारीख की भी कोई जानकारी नहीं दी है। इस बाबत हमने शाओमी से संपर्क भी किया है, जैसे ही हमें जवाब मिलेगा। नए जानकारी के साथ खबर को अपडेट किया जाएगा।

Xiaomi इंडिया के मी पोर्टफोलियो के ब्रांड लीड सुमित सोनल ने ट्वीट किया, "पिछले कुछ दिनों में Mi A3 को Android 10 अपडेट मिलने में हो रही देरी के बारे में आप में से बहुत से लोग हमें संपर्क कर रहे हैं। अपडेट को फरवरी महीने में मध्य में रिलीज करने का लक्ष्य था, लेकिन कोरोना वायरस के वैश्विक प्रकोप की वजह से एक्सटेंडेड शटडाउन हुआ है जिसकी वजह से विलंब हो रहा है।" अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "शाओमी के लिए बिजनेस जरूरी है, लेकिन मानव जीवन का मूल्य पहली प्राथमिकता है। हम अपडेट के फाइनल सर्टिफिकेशन पाने की दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे रोलआउट करने की योजना पर भी बात करेंगे।" याद दिला दें कि शाओमी मे ही पिछले महीने यह ऐलान किया था कि Mi A3 के लिए एंड्रॉयड 10 को फरवरी महीने के मध्य में रोलआउट किया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi Mi A3 शाओमी स्मार्टफोन परिवार का एक अनोखा सदस्य है। इसकी वजह सिर्फ स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव ही नहीं है, यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा भी है। लेकिन इसे अभी एंड्रॉयड 10 अपडेट नहीं मिला है। जबकि कई Xiaomi स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI कस्टम मिल बी चुका है। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का आगाज़ इसलिए हुआ ताकि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसानी से अपडेट रोलआउट कर सकें। दिलचस्प बात यह है कि Nokia 6.1 और Nokia 6.1 प्लस जैसे एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन जो शाओमी मी ए3 से सस्ते हैं। इन्हें भी एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Android One, Xiaomi Mi A3, Mi A3, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.