Android Q का नाम होगा Android 10, गूगल ने बदली सालों पुरानी परंपरा

Android 10: Android Q को अब एंड्रॉयड 10 नाम से जाना जाएगा। Google ने पिछले 10 सालों से चली आ रही अपनी परंपरा को बदल दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 18:47 IST

Android Q का नाम होगा Android 10, गूगल ने बदली सालों पुरानी परंपरा

Photo Credit: Google

Android Q को अब Android 10 नाम से जाना जाएगा। Google ने पिछले 10 सालों से चली आ रही अपनी परंपरा को बदल दिया है। गूगल ने अपने हर ओएस को किसी ना किसी डेसर्ट के नाम से उतारा है लेकिन गुरुवार को गूगल ने अपने अगले वर्जन के नाम की घोषणा की है जिसे एंड्रॉयड 10 नाम से जाना जाएगा। आधिकारिक ब्लॉग में गूगल ने कहा कि कंपनी अब ओएस के नाम में बदलाव करने जा रही है। अभी तक हर वर्जन को अल्फाबेटिकल आर्डर में डेसर्ट के नाम से उतारा गया है।
 

Android 10 name, logo

एंड्रॉयड 10 नए लोगो के साथ नज़र आ रहा है जिसमें एंड्रॉयड रोबोट टॉप पर है। बेहतर दृश्यता के लिए कलर को भी ग्रीन से ब्लैक में बदल दिया गया है। यह एक छोटा सा परिवर्तन है, लेकिन Google ने पाया कि हरे रंग को पढ़ना मुश्किल था, विशेष रूप से दृश्य हानि वाले लोगों के लिए। गूगल आधिकारिक तौर पर आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड 10 के फाइनल रिलीज़ को अपडेटेड लोगो के साथ रोल आउट करना शुरू करेगा।


प्रोडक्ट मैनेजमेंट (एंड्रॉयड) के वाइस प्रेसिडेंट समीर सामत ने कहा, सबसे पहले, हम अपने रिलीज़ का नाम बदल रहे हैं। हमारी इंजीनियरिंग टीम हमेशा हर वर्जन के लिए इंटरनल कोड नाम का इस्तेमाल करती थी। समीर सामत ने बताया कि ग्लोबल ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वज़ह से यह महत्वपूर्ण है कि नाम स्पष्ट होना चाहिए।
Advertisement

इसलिए, एंड्रॉयड का अगला वर्जन के नाम में वर्जन नंबर देखने को मिलेगा, जैसा कि हमने आपको बताया गूगल के अगले वर्जन का नाम एंड्रॉयड 10 होगा। इस साल गूगल एंड्रॉयड 10 को और फिर अगले साल एंड्रॉयड 11 को उतारेगी और फिर ये सिलसिला ऐसे ही आगे चलता रहेगा।
 

एंड्रॉयड वर्जन और उनके नाम की लिस्ट

    Android 1.6 – Donut
Advertisement
    Android 2.0, Android 2.1 – Éclair
    Android 2.2 – Froyo
    Android 2.3, Android 2.4 – Gingerbread
Advertisement
    Android 3.0, Android 3.1, Android 3.2 – Honeycomb
    Android 4.0 – Ice Cream Sandwich
    Android 4.1 – Jelly Bean
    Android 4.4 – KitKat
Advertisement
    Android 5 – Lollipop
    Android 6 – Marshmallow
    Android 7 – Nougat
    Android 8 – Oreo
    Android 9 – Pie
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android 10, Android Q, Google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.