Nokia 6.1 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ट्विटर पर नोकिया 6.1 प्लस हैंडसेट को एंड्रॉयड अपडेट देने की जानकारी दी। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को ओवर द एयर दिया जा रहा है, यानी हर यूज़र तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Android 10 अपने साथ ज़्यादा ऐप कंट्रोल्स लेकर आता है
  • अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है
  • Nokia 6.1 Plus के लिए यह आखिरी बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट होगा
Nokia 6.1 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी HMD Global ने दी। अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। इसके अलावा अपडेट मिल जाने के बाद डार्क मोड, गेसचर नेविगेशन और स्मार्ट रिप्लाई जैसे फीचर नोकिया 6.1 प्लस का हिस्सा बन जाएंगे। बीते साल नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 7.1, Nokia 6.1 और Nokia 9 PureView जैसे स्मार्टफोन के लिए अपडेट पेश किया था। Android 10 अपने साथ ज़्यादा ऐप कंट्रोल्स, नया यूआई और कई नए फीचर्स लेकर आता है।

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ट्विटर पर नोकिया 6.1 प्लस हैंडसेट को एंड्रॉयड अपडेट देने की जानकारी दी। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को ओवर द एयर दिया जा रहा है, यानी हर यूज़र तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। अगर आपको यह अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो हम आपको Settings > About Phone > System updates > Check for update में जाकर मैनुअली जांच करने का सुझाव देंगे। कई यूज़र्स ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट पोस्ट करके अपडेट मिलने की पुष्टि की है। स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, Nokia 6.1 Plus अपडेट का वर्ज़न नंबर v4.10C है और यह 1302.7 एमबी का है। स्क्रीनशॉट से यह भी पुष्टि होती है कि अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

Android 10 अपडेट के रोडमैप जारी करते हुए एचएमडी ग्लोबल ने बताया था कि Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus जैसे फोन को इस महीने ही अपडेट मिल जाएगा। 2020 की पहली तिमाही में अपडेट को Nokia 2.2, Nokia 3.1 Plus, Nokia 3.2 और Nokia 4.2 के लिए भी रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अपडेट Nokia 1 Plus, Nokia 5.1 Plus और Nokia 8 Sirocco को भी मिलेगा।

रोडमैप में Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 1 का भी ज़िक्र है। इन्हें 2020 की दूसरी तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.