Huawei Y9 Prime 2019 को Android 10 अपडेट मिलना शुरू

Huawei Y9 Prime 2019 के लिए ज़ारी हुआ अपडेट ईएमयूआई 10 को नया लुक और यूज़र अनुभव देता है। अपडेट में मैगज़ीन डिज़ाइन फीचर भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जनवरी 2020 13:55 IST
ख़ास बातें
  • सिस्टम वाइड डार्क मोड लेकर आता है यह अपडेट
  • Huawei Y9 Prime 2019 के लिए नए एनिमेशन इफेक्ट्स भी लाइव
  • भारत में हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के रिलीज हुआ अपडेट

Huawei Y9 Prime 2019 को EMUI 9.1 के साथ लॉन्च किया गया था

Huawei Y9 Prime 2019 को एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10 अपडेट मिलने लगा है। नए अपडेट को भारत में नए यूज़र एक्सपीरियंस (UX) और सिस्टम वाइड डार्क मोड के साथ जारी किया गया है। इसके अलावा मैगज़ीन डिज़ाइन और मोरंडी कलर जैसे फीचर भी मिलते हैं। हुवावे ने इस संबंध में जानकारी प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करके दी। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को कई एनिमेशन इफेक्ट्स भी मिले हैं। याद रहे कि हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को बीते साल अगस्त महीने में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 के साथ लिस्ट किया गया था।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के लिए ज़ारी हुआ अपडेट ईएमयूआई 10 को नया लुक और यूज़र अनुभव देता है। अपडेट में मैगज़ीन डिज़ाइन फीचर भी है। यह फीचर ऑन स्क्रीन कंटेंट को मैगज़ीन जैसे डिज़ाइन स्टाइल में क्यूरेट करता है। अपडेट में मोरंडी कलर स्कीम भी है जो इटली के पेंटर गियोरगियो मोरंडी से प्रेरित है।
Advertisement

Huawei Y9 Prime 2019 के लिए ज़ारी हुआ अपडेट अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड लेकर आता है। इसके अलावा Huawei ने नए एनिमेशन इफेक्ट्स भी लाइव किए हैं। इनसे यूज़र्स को फोन हाथ में रखते हुए इंस्टेंट फीडबैक मिलेगा।

अगर आपके पास हुवावे वाई9 प्राइम 2019 है तो आने वाले दिनों में आपको एंड्रॉयड 10 अपडेट इंस्टॉल करने का नोटिफिकेशन मिलना चाहिए। आप चाहें तो इसकी जांच मैनुअली भी कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में हायकेयर ऐप में जाकर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की जांच करनी होगी।
Advertisement

Huawei ने भारत में हुवावे वाई9 प्राइम को EMUI 9.1 के साथ लॉन्च किया था। GPU Turbo 3.0 और EROFS (Extendable Read-Only File System) फाइल सिस्टम इसका हिस्सा थे। कस्टम रॉम में नए फीचर्स और इफेक्ट्स हैं जो जिनका इस्तेमाल हुवावे व्लॉग एडिटर में वीडियो एडिट करने और आसानी से साझा करने के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y9 Prime 2019, EMUI 10, Android 10, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.