अमेज़न सेलः iPhone 7, Moto X Force और LG G6 पर मिल रहे हैं ये ऑफर

अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सेल अपने आखिरी चरण में हैं। लेकिन आपके पास अभी कई बेहतरीन ऑफर हैं जिनका फायदा उठाना संभव है। इस ई-कॉमर्स साइट पर ऐप्पल, सैमसंग, वनप्लस, कूलपैड, मोटोरोला और अन्य ब्रांड के हैंडसेट के साथ ऑफर दिए जा रहे हैं।

अमेज़न सेलः iPhone 7, Moto X Force और LG G6 पर मिल रहे हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सेल अपने आखिरी चरण में है
  • आपके पास अभी कई बेहतरीन ऑफर हैं जिनका फायदा उठाना संभव है
  • ऐप्पल, सैमसंग, वनप्लस, कूलपैड, मोटोरोला और अन्य ब्रांड पर छूट
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सेल अपने आखिरी चरण में हैं। लेकिन आपके पास अभी कई बेहतरीन ऑफर हैं जिनका फायदा उठाना संभव है। इस ई-कॉमर्स साइट पर ऐप्पल, सैमसंग, वनप्लस, कूलपैड, मोटोरोला और अन्य ब्रांड के हैंडसेट के साथ ऑफर दिए जा रहे हैं। प्रोडक्ट पर सीधी छूट तो मिल ही रही है, साथ में एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई वाले विकल्प भी हैं। इन सबके अलावा Amazon सेल में आप चुनिंदा टेलीकॉम ऑपरेटर से मोबाइल डेटा भी पा सकते हैं। ऑफर इतने हैं कि आपके लिए हर किसी के बारे में जांच-पड़ताल कर पाना आसान नहीं है। ऐसे में हमने आपकी सुविधा के लिए वो ऑफर ढूंढ निकाले हैं जिनके बारे में विचार करना गलत नहीं होगा।
 

iPhone 7

अमेज़न सेल में ऐप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 7 के सभी वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 128 और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 52,987 और 64,800 रुपये में उपलब्ध हैं। छूट के अलावा आप आईफोन 7 के तीनों वेरिएंट के साथ 11,082 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
 

iPhone 6 और iPhone 6s

अगर लेटेस्ट आईफोन मॉडल आपके लिए बहुत ज़्यादा महंगा है तो आपको iPhone 6 और iPhone 6s पर मिल रही छूट पर भी नज़र डालना चाहिए। iPhone 6 का 32 जीबी वेरिएंट आमतौर पर 26,999 रुपये में मिलता है लेकिन सेल में 25,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह से आईफोन 6एस का 32 जीबी वेरिएंट 36,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में बिक रहा है। छूट 2,000 रुपये की है। इन फोन के साथ भी आप 11,082 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकेंगे।
 

Moto X Force

शैटरशिल्ड डिस्प्ले से लैस Moto X Force पर अमेज़न सेल में सबसे बड़ी छूट दी गई है। मोटो एक्स फोर्स का 64 जीबी वेरिएंट 22,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इतनी बड़ी कटौती के बाद आपके पास 11,082 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। फरवरी 2016 में भारत में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का कहना है कि कंक्रीट के स्लैब पर गिरने के बाद भी इसका डिस्प्ले नहीं टूटेगा।
 

LG G6

LG G6 को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इसे आईफोन 7 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 की लीग का फोन माना जाता है। याद रहे कि फोन को मात्र दो महीने पहले 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, यानी डिस्काउंट 12,000 रुपये का है। इसके अलावा आपको 11,802 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी डेटा भी मुफ्त मिल रहा है। अगर आप इस हैंडसेट को क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ खरीद रहे हैं तो आपको ब्याज की राशि अमेज़न पे बैलेंस के रूप में वापस दे दी जाएगी।
 

OnePlus 3T

मौज़ूदा OnePlus फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 3T की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन यह 11,082 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा उठाने में सफल होते हैं तो 29,999 रुपये वाला यह फोन 18,917 रुपये में आपका हो जाएगा। इस हैंडसेट का 128 जीबी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक है। ऐसे में आपके पास सिर्फ 64 जीबी वाला ऑफर उपलब्ध है। इसके अलावा अमेज़न की ओर से किंडल यूज़र को 500 रुपये का प्रमोशनल ईबुक क्रेडिट और 250 रुपये का कैशबैक अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर दिया जा रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »