Amazon पर सेल: सस्ते में खरीदें iPhone और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट

iPhone खरीदने के विचार में हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया का रुख कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर 16 अप्रैल तक आईफोन फेस्ट का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2018 11:24 IST
ख़ास बातें
  • iPhone खरीदने का मन है तो करें अमेज़न इंडिया साइट का रुख
  • 16 अप्रैल तक आईफोन फेस्ट का आयोजन
  • आईफोन के कई मॉडलों पर दिया जा रहा डिस्काउंट
iPhone खरीदने के विचार में हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया का रुख कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर 16 अप्रैल तक आईफोन फेस्ट का आयोजन किया गया है। यहां एचडी एफसी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड धारकों को 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यहां iPhone SE की शुरुआती कीमत 18,799 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। iPhone 6 की कीमत यहां 24,999 रुपये से शुरू हो रही है। इन पर 1,250 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है।

iPhone 6S यहां 33,999 रुपये में मिल रही है। iPhone 6S Plus को यहां 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 2,000 रुपये इस पर तत्काल छूट मिलेगी। iPhone 7 यहां 41,999 रुपये में शुरू हो रहा है। इस पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट है। आईफोन 8 यहां 54,999 रुपये और आईफोन 8 प्लस यहां 69,999 रुपये में मिलेगा। दोनों पर 3,000-3,000 रुपये की तत्काल छूट है। अब आते हैं सबसे महंगे आईफोन X पर। यह हैंडसेट इस सेल में 82,999 रुपये में मिलेगा। इस पर 5,000 रुपये तक की तत्काल छूट का लाभ लिया जा सकता है।
Advertisement

कम बजट वाले आईफोन एसई के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।

वहीं अगर आपका बजट 25,000 रुपये के करीब है तो आपको बताते हैं iPhone 6 के स्पेसिफिकेशन। iPhone 6 में 4.7 इंच (750x1334 पिक्सल) की स्क्रीन है और इसकी मोटाई 6.9 मिलीमीटर है। फोन में हाई-स्पीड वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट है। आईफोन 6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। आईफोन 5एस की तुलना में इसके सेंसर भी बेहतर हैं। फोन में ऐप्पल का ए8 प्रोसेसर है और एम8 नाम का एक मोशन को-प्रोसेसर है। ऐप्पल का कहना है कि इसकी बैटरी लाइफ iPhone 5s की तुलना में बहुत बेहतर है।
Advertisement


अब आते हैं 'सबसे महंगे' आईफोन X पर। iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।
Advertisement

ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।
Advertisement

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: apple, apple iphone, iphone8, iphone x, iphone se, iphone discount
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.