Xiaomi Mi A3 की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले लीक

दावा किया गया है कि Xiaomi Mi A3 की कीमत 14,998 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अगस्त 2019 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 भारत में शाओमी का तीसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होगा
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है शाओमी मी ए3
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा शाओमी का यह फोन

Xiaomi Mi A3 भारत में 21 अगस्त को होगा लॉन्च

Xiaomi Mi A3 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इसकी कीमत का खुलासा हुआ है। एक ट्विटर यूज़र ने अमेज़न इंडिया पर मी ए3 की कीमत देखने का दावा किया है। बता दें कि शाओमी मी ए3 एक्सक्लूसिव तौर पर इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। बीते हफ्ते Xiaomi ने मीडिया इनवाइट भेजकर जानकारी दी थी कि मी ए3 को भारतीय मार्केट में 21 अगस्त को उतारा जाएगा। कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए बीते कुछ दिनों से इस फोन के पक्ष में माहौल बना रही है। शाओमी मी ए3 ग्रेडिएंट फिनिश और तीन रियर कैमरे के साथ आता है। शाओमी की मी ए सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह शाओमी मी ए3 भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

ट्विटर यूज़र Junky tech ने सोमवार को अमेज़न लिस्टिंग के बारे में बताया और दावा किया कि लिस्टिंग में हैंडसेट की कीमत का भी जिक्र था। गैजेट्स 360 स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकता है। लेकिन टिप्सटर ने कीमतों का स्क्रीनशॉट साझा किया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट का ज़िक्र था। इसके साथ नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे कलर वेरिएंट को भी लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 
 

मी ए3 की भारत में कीमत (दावा)

दावे के मुताबिक, शाओमी मी ए3 की कीमत 14,998 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। फोन के 6 जीबी रैम  + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,498 रुपये होगा।

देखा जाए तो लिस्टिंग की कीमत रियलमी एक्स और शाओमी के अपने रेडमी नोट 7 प्रो के बराबर है। लेकिन यह कीमत स्पेनिश दाम से बहुत कम है।
Advertisement

स्पेन में मी ए3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) तो वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) तय की गई है।

याद रहे कि शाओमी मी ए2 को बीते साल अगस्त में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, शाओमी ने अभी आधिकारिक तौर पर मी ए3 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए हमें 21 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
Advertisement
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.