Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale आज से शुरू हो गई हैं। दोनों प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 00:09 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale आज से शुरू
  • स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बड़े डिस्काउंट
  • बैंक ऑफर्स, No Cost EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स उपलब्ध

Photo Credit: AI Generated

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। देश के दो सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल आज, 4 जुलाई से शुरू हो गई है। एक तरफ Amazon Prime Day Sale 2026 लाइव हो चुकी है, तो दूसरी ओर Flipkart GOAT Sale 2026 भी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। दोनों कंपनियां स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप नया गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है।

Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी और इसका फायदा सिर्फ Prime Members उठा सकेंगे। वहीं Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, हालांकि Flipkart Black मेंबर्स को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलने की उम्मीद है, जैसे एक्स्ट्रा कार्ड डिस्काउंट और फास्ट डिलीवरी। दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और अन्य बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

Advertisement

अगर स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो Amazon Prime Day Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत 84,999 रुपये, OnePlus 13 की 49,999 रुपये, OnePlus 15R की 48,999 रुपये, Xiaomi 17T की 54,999 रुपये और iQOO Z11x 5G की 19,999 रुपये तक रखी गई है। इसके अलावा Amazon ने Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV Stick और Fire TV वाले Smart TV पर भी 55% तक की छूट का ऐलान किया है।

दूसरी ओर Flipkart GOAT Sale में iPhone 17 को 70,990 रुपये और iPhone 17 Pro को 1,12,900 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 सीरीज और कई प्रीमियम Android स्मार्टफोन्स पर भी बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। Flipkart की ओर से लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

पेमेंट ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर SBI और Axis Bank के कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ Flipkart GOAT Sale में ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank के कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Credit Card यूजर्स के लिए अतिरिक्त कैशबैक ऑफर्स भी दे रही है।

Advertisement

अगर आप सेल में खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमत, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज वैल्यू की तुलना जरूर कर लें। कई मामलों में एक ही प्रोडक्ट अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग कीमत और ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, जिससे सही विकल्प चुनकर अच्छी बचत की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.