Amazon Prime Day 2024 Sale में OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन Rs 17,999 में खरीदने का मौका!

फोन पर कंपनी 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रही है।

Amazon Prime Day 2024 Sale में OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन Rs 17,999 में खरीदने का मौका!

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • फोन पर कंपनी 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रही है।
  • यहां बैंक ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है।
  • SBI क्रेडिट कार्ड से खरीद पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Amazon Prime Day 2024 Sale प्राइम मेंबर्स के लिए जारी है। अगर आप भी एक प्राइम मेंबर हैं और सेल के दौरान OnePlus का कोई पॉपुलर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। Amazon Prime Day Sale में OnePlus स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें कंपनी का पॉपुलर फोन OnePlus Nord CE4 Lite 5G भी शामिल है। 

आज यानी 21 जुलाई तक जारी रहने वाली Amazon Prime Day सेल के दौरान 20 हजार के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स में यह फोन एक बेस्ट डील बनकर आता है। सेल के दौरान स्मार्टफोन की लिस्टेड कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ भी मिल रहा है। आइए OnePlus Nord CE4 Lite 5G पर मिल रहे ऑफर के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 
 

OnePlus Nord CE4 Lite 5G Amazon Sale Offer

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन वर्तमान में Amazon पर सेल ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है। इसका 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 19,999 रुपये के रिटेल प्राइस पर लिस्टेड है। लेकिन सेल के दौरान इसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इसे 1 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, यहां बैंक ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है। 

SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर कस्टमर 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। इस तरह से फोन 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑफर के फुल डिटेल Amazon प्रोडक्ट पेज पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है, 120Hz रिफ्रेश रेट है, और 2100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छीटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.9, चौड़ाई 75.6, मोटाई 8.1mm और वजन 191 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • कमियां
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »