3449 रुपये सस्ता मिल रहा Realme 12+ 5G, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

Realme 12+ 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12+ 5G में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 12+ 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme 12+ 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme 12+ 5G में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme 12+ 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। इसके अलावा पुराना फोन देकर एक्सचेंज ऑफर से फोन सस्ते में अपना बना सकते हैं। आइए Realme 12+ 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 12+ 5G Price & Offers


Realme 12+ 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 19,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि (8GB+256GB वेरिएंट) बीते साल मार्च में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,550 रुपये हो जाएगी।


Advertisement
Realme 12+ 5G Specifications


Realme 12+ 5G में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 67W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, और USB Type-C दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.95 मिमी, चौड़ाई 75.45 मिमी, मोटाई 7.87 मिमी और वजन 190 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 12 Plus 5G, Mobile Under 20000, Amazon

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.