iPhone 13 को 18,401 रुपये सस्ते में खरीदें, Amazon पर आई सबसे बेस्ट डील

ऑफर की बात करें तो iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की MRP 79,900 रुपये है, लेकिन 21प्रतिशत छूट के बाद 62,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 13 पर Amazon अब तक की बेस्ट डील दे रहा है।
  • आईफोन 13 की कीमत कम होकर 61,499 रुपये हो सकती है।
  • iPhone 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

iPhone 13 पर Amazon अब तक की बेस्ट डील दे रहा है। जी हां इस दौरान आपको एक्सचेंज ऑफर लगाए बिना ही यह फोन बेहद सस्ते दामों में मिल जाएगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस दौरान आपको बैंक ऑफर डील का इस्तेमाल करना होगा। iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं आईफोन 13 पर अमेजन की बेस्ट डील के बारे में।
 

iPhone 13 पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की MRP 79,900 रुपये है, लेकिन 21 प्रतिशत छूट के बाद 62,999 रुपये में मिल रहा है। यह आईफोन महज 3,010 रुपये प्रति माह EMI में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 13,300 रुपये तक बचत की जा सकती है।
Advertisement

बैंक ऑफर की बात करें तो Amex क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। अगर बैंक ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो इस आईफोन की कीमत कम होकर 61,499 रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में iPhone 13 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये थी। लॉन्च कीमत के मुकाबले अब फोन 18,401 रुपये सस्ता मिल रहा है।


iPhone 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iPhone 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170 x 2532 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।  प्रोसेसर की बात करें तो इसमें A15 Bionic चिप दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह iOS 16.1 पर काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो इस आईफोन में 3240mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा की बात की जाए तो इस आईफोन में f/1.6 अपर्चर के साथ 12MP का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP का सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस आईफोन की लंबाई 146.7mm, चौड़ाई 71.5mm, मोटाई 7.7mm और वजन 174 ग्राम है। सेंसर के लिए इसमें फेस आईडी, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास सेंसर और बैरोमीटर सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.