अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
Amazon पर इस वक्त स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के दौरान ₹1,17,000 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इंडियन बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,16,000 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में ₹1,39,999 में लॉन्च हुआ था, जिसके मुकाबले में ₹23,999 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलत है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S26 Ultra 5G के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क