मोटो जी5 खरीदने पर मिल रहा है 1,000 रुपये तक का कैशबैक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 मई 2017 12:48 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है
  • अमेज़न प्राइम मेंबर को फोन खरीदने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है
  • मोटो जी5 में 3 जीबी रैम है
मोटोरोला मोटो जी5 स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। मोटो जी5 स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से खरीदने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। बता दें कि अमेज़न इंडिया ने अपने अमेज़न प्राइम मेंबर को मोटो जी5 खरीदने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक देने का ऐलान किया है। मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है। और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर लूनर ग्रे कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

याद दिला दें कि, लेनोवो ने पिछले महीने की शुरुआत में मोटो जी5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। मोटो जी5 के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी है। लेकिन पिछले महीने लॉन्च हुए मोटो जी5 प्लस की तरह ही इस फोन में भी यह फ़ीचर जल्द ही एक अपडेट के जरिए दिया जाएगा। इस फोन में वाटट-रीपेलेंट नैनो-कोटिंग है। मोटो जी5 प्लस की तरह ही जी5 में भी मोटोरोला के एक्सक्लूसिव फ़ीचर मोटो डिस्प्ले, एक्शंस, ट्विस्ट जेस्चर और एक वन बटन नैव मोड है जिससे यूज़र फिंगरप्रिंट सेंसर पर स्वाइप कर इंटरफेस के नेविगेट कर सकते हैं।
Advertisement
 

मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन


मोटो जी5 में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है जबकि स्क्रीन डेनसिटी 441 पीपीआई है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा।

मोटो जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए मोटो जी5 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी और 35 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 144.3x73x9.5 मिलीमीटर और वज़न 144.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, moto mobile, moto smartphone, amazon india, moto g5 offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.