Amazon सेल: सैमसंग गैलेक्सी ए8+, गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के साथ अन्य Samsung प्रोडक्ट पर छूट

अमेज़न इंडिया ने बुधवार को सैमसंग कार्निवल की शुरुआत की है, जिनमें स्मार्टफोन, टीवी, घरेलू उत्पाद पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल: सैमसंग गैलेक्सी ए8+, गैलेक्सी ऑन7 समेत इन प्रोडक्ट पर छूट
  • स्मार्टफोन के अलावा अन्य घरेलू उत्पादों पर भी दी जा रही है छूट
  • 24 मार्च तक उठाया जा सकता है अमेज़न सैमसंग कार्निवल सेल का फायदा
Amazon इंडिया ने बुधवार को Samsung Carnival की शुरुआत की है, जिनमें स्मार्टफोन, टीवी, घरेलू उत्पाद पर छूट दी जा रही है। सेल 24 मार्च तक जारी रहेगी, जिसमें गैलेक्सी ए, गैलेक्सी जे और गैलेक्सी ऑन सीरीज़ हैंडसेट समेत गैलेक्सी नोट जैसे प्रीमियम फोन भी छूट का हिस्सा हैं। सेल में एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वटाली ईएमाई के विकल्प भी रखे गए हैं। साथ ही 8,000 रुपये तक का अमेज़न पे कैशबैक भी ग्राहकों को दिया जाएगा। बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट भी स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य उत्पादों की सेल आयोजित करने जा रही है।

Amazon की इस सेल में Samsung Galaxy A8+ 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 2,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ मिलेगा। Galaxy On7 Prime 32GB यहां 9,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इन मॉडल के अलावा गैलेक्सी ऑन7 प्रो 6,990 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी ऑन5 प्रो की यहां कीमत 6,490 रुपये है। गैलेक्सी ऑन7 प्राइम 11,490 रुपये  है। यह कीमत 1,500 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट को जोड़कर है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 8 की बात करें तो इसे यहां 59,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 67,900 रुपये है। इसमें 8,000 रुपये का अमेज़न पे कैशबैक भी शामिल है।अगर आप कुछ और मिड-रेंज फोन लेने के विचार में हैं तो यहां गैलेक्सी जे7 प्राइम 13,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी जे7 प्रो 18,900 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी जे7 मैक्स 14,900 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी जे की सीरीज़ के सभी मॉडल बिना ब्याज वाली ईएमआई विकल्प के साथ रहेंगे। साथ ही गेलेक्सी जे7 नेक्स्ट को यहां 11,900 रपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत 24,900 रुपये है।

स्मार्टफोन के अलावा अमेज़न की इस सेल में 49 इंच वाले फुल एचडी सैमसंग एलईडी टीवी को 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में सैमसंग 253एल स्मार्ट कनवर्टिबल रेफ्रिजरेटर 23,899 रुपये में मिल रहा है। सैमसंग इवो प्लस ग्रेड1, क्लास 10 32 जीबी माइक्रो एसडीएचसी 799 रुपये में बिक रहा है। 128 जीबी वाले माइक्रोएसडीएक्ससी की कीमत 2,999 रपये है। सैमसंग 950 ईवो 250 जीबी एसएसडी की कीमत 7,499 रुपये है। इसके अतिरिक्त अमेज़न के सेल ऑफर में 15 फीसदी की छूट वॉशिंग मशीन पर, 25 फीसदी डिस्काउंट माइक्रोवेव पर और 25 फीसदी का ही लाभ एसी पर भी उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.