अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के पहले दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 12:33 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल 3 दिनों तक चलेगी
  • प्राइम मेंबर इस सेल का फायदा पहले उठा पाएंगे
  • कई मोबाइल समेत दूसरे गैजेट पर ऑफर मिल रहे हैं
अमेज़न इंडिया एक बार फिर ग्रेट इंडिया सेल आयोजित कर रही है। ग्रेट इंडिया सेल का आयोजन 8-10 अगस्त के बीच किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट दी जाएगी।

1) कंपनी ने हाल ही में भारत में प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की थी। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूज़र सेल के तहत मौजूद डील का फायदा आम यूज़र से आधे घंटे पहले उठा पाएंगे। यूज़र अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर प्राइम सर्विस के लिए साइन अप कर सकते हैं। शुरुआत में यह सेवा 60 दिनों के लिए मुफ्त ट्रायल के तहत उपलब्ध होगी। फ्री टायल खत्म होने के बाद अमेज़न प्राइम की सेवा के लिए 499 रुपये प्रति साल की रकम चुकानी पड़ेगी। हालांकि, भारत में अमेज़न प्राइम की सेवा 999 रुपये प्रति साल की दर से आएगी।
Advertisement

2) अमेज़न ऐप से खरीदारी करने पर एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा और वेबसाइट पर 7.5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिलता है।

3) अमेज़न इंडिया पर ये डील पूरे दिन चलेंगी। कुछ डील के सीमित संख्या में उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इसलिए आप अगर कुछ खरीदना चाहते हैं तो जब भी ऑफर देखें तो उन्हें खरीद लें।
Advertisement

हमने आपके लिए सेल में कुछ अच्छे ऑफर चुने हैं और अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल में ये सबसे बेहतर डील हैं।
Advertisement

1- ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1
ओबी वर्ल्डफोन को शानदार  कीमत में खरीदने का अभी सुनहरा मौका है। इस स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये जबकि 32 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। हमारे रिव्यू में ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 ने डिज़ाइन, बैटरी लाइफ में अच्छा स्कोर किया लेकिन फोन की कैमरा परफॉर्मेंस और ज्यादा बेहतर हो सकती थी।
Advertisement

2- लॉजिटेक यूई बूम
10,000 रुपये से कम कैटेगरी में उपलब्ध सबसे बेहतर ब्लूटूथ स्पीकर में से एक है। लॉजिटेक यूई बूम वाटर और स्टेन रेजिस्टेंस है और इसकी बैटरी के 15 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। हालांकि, इसका अपग्रेडेड वेरिएंट पहले ही आ चुका है लेकिन 9,599 रुपये में यूई बूम अभी भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

3- सैमसंग ऑन7 प्रो
सैमसंग एक बार फिर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में वापस आ गई है और ऐसा ऑन7 प्रो जैसे प्रोडक्ट की वजह से ही है। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल 2016 में 10,190 रुपये की कीमत में गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिल रहा है।

4- साउंडमैजिक ईएस 19एस
आगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए किसी अच्छे ईयरफोन की तलाश में हैं और ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो साउंडमाजिक ईएस 19एस एक बेहतर विकल्प है। 799 रुपये में अमेज़न सेल में उपलब्ध यह ईयरफोन ऐप्पल व एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ काम करता है।

5- लॉजिटेक एक्सेसरी
लॉजिटेक एक्सेसरी की बात करें तो यहखासी लोकप्रिय हैं और अमेज़न सेल में कई एक्सेसरी पर शानदार छूट मिल रही है। लॉजिटेक बी170 वायरलेस माइस 549 रुपये, लॉजिटेक ब्लूटूथ ऑडियो रिसीवर 1,499 रुपये, आीपैड एयर के लिए एक इंटिग्रेटेड कीबोर्ड के साथ लॉजिटेक टाइप प्लस प्रोटेक्टिव केस 2,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा लॉजिटेक सी270एच एचडी वेबकैम और स्टीरियो हेडसेट भी मिल रहा है।
 
6- जॉबोन एक्टिविटी ट्रैकर
अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल में कई लोकप्रिय जॉबोन एक्टिविटी ट्रैकर पर 25 प्रतिशत तक छूट मिल रही है।

7-लाइटनिंग केबल्स
ऐप्पल लाइटनिंग गीकटाइटन 1एम एमएफआई केबल 599 रुपये की जगह 499 रुपये में मिल रही है। जबकि अमेज़न की 4 इंच वाली लाइटनिंग केबल सिर्फ 599 रुपये में उपलब्ध है।

8- ए ग्रेड पैनल के साथ सैन्यो आईपीएस टीवीएस
सैन्यो ए+ ग्रेड आईपीएस पैनल और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, एचडीएमआई*2, यूएसबी*2, पीसी*1, एवी*2, आरएफ*1 पोर्ट के साथ टीवी पर दो ऑफर दे रही है। 49 इंच वेरिएंट 34,990 रुपये जबकि 43 इंच वेरिएंट 24,990 रुपये में उपलब्ध है।

9- अमेज़नबेसिक्स एक्सेसरी
अमेज़न अपनी अमेज़नबेसिक्स एक्सेसरी रेंज पर भी कई ऑफर दे रही है। अगर आप किसी लैपटॉप या टैबलेट या कोई केबल लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
 
10- कुछ और मोबाइल
इसके अलावा एसर लिक्विड ज़ेड, ब्लू विन एचडी एलटीई, माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू121, कैनवस 2 कलर्स, कैनवस नाइट्रो 2, फिकॉम पैशन 660 और सैमसंग गैलेक्सी नोट एज पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

पुरानी डील
ब्लूटूथ और एनएफसी से लैस सोनी एसआरएस-एक्स55 प्रीमियम वायरलेस स्पीकर
अगले तीन दिनों में मिलने यह शायद सबसे बेहतर ऑडियो डील होगी। ब्लूटूथ और एनएफसी से लैस सोनी एसआरएस-एक्स55 प्रीमियम वायरलेस स्पीकर को अमे़न इंडिया पर औसत रेटिंग (5 में से 4.5) मिली है। आमतौर पर यह 12,500 रुपये के आसपास मिलता है जबकि इसकी एमआरपी 13,999 रुपये है। लेकिन स्टॉक उपलब्ध रहने तक इसे अभी अमेज़न से 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Great Indian Sale, Amazon India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.