Amazon Great Indian Sale 2020 में मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon Great Indian Sale 2020: स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र्स इस सेल में कई बेहतरीन ऑफर्स पा सकते हैं। Xiaomi Redmi 7A, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 जैसे किफायती हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जनवरी 2020 13:07 IST
ख़ास बातें
  • आज सेल का आगाज़ सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए
  • सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप और टेलीविज़न आदि कैटेगरी में बड़ी छूट
  • Redmi Note 8 Pro पर मिलेगा पहली बार डिस्काउंट

Amazon Great Indian Sale 2020 में मिलेंगे कई ऑफर्स

Amazon Great Indian Sale 2020 का आगाज़ हो गया है। यह सेल 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। अमेज़न सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप और टेलीविज़न आदि कैटेगरी में बड़ी छूट दी जा रही है। Great Indian Sale 2020 इस साल की अमेज़न की पहली बड़ी सेल है। अमेज़न ने पहले ही कई स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट का खुलासा कर दिया है। इसके जवाब में Flipkart Republic Day Sale 2020 भी आयोजित हो रही है। अमेज़न ने अपनी सेल के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के कार्ड के साथ ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Amazon Great Indian Sale 2020: Mobile Phones Deals

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2020 में लोकप्रिय स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट है। स्मार्टफोन कैटेगरी में सेल का मुख्य आकर्षण OnePlus 7T को बनाया गया है। OnePlus 7T को अमेज़न सेल में 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Xiaomi के लोकप्रिय मोबाइल फोन Redmi Note 8 Pro को भी पहली बार डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। यह फोन 13,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। Samsung Galaxy M30s को 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) और Vivo U20 को 9,999 रुपये (एमआरपी 11,990 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

(पढ़ें: Flipkart Republic Day Sale 2020 का हुआ आगाज़, ग्राहकों को मिल रहे हैं कई ऑफर्स)

Amazon Great Indian Sale 2020 में iPhone XR, OnePlus 7T Pro, Samsung Galaxy M30 और अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन भी सस्ते में भी उपलब्ध हैं। वनप्लस 7टी प्रो को 51,999 रुपये (एमआरपी 53,999 रुपये) में बेचा जाएगा। Oppo F11 को 13,990 रुपये (एमआरपी 23,990 रुपये) में खरीद पाएंगे।किफायती स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र्स के लिए भी Amazon Great Indian Sale 2020 में कई विकल्प हैं। Xiaomi Redmi 7A, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 भी सस्ते में बिक रहे हैं। इसके अलावा शाओमी मी ए3, सैमसंग गैलेक्सी एम40 जैसे किफायती स्मार्टफोन भी सस्ते में बेचे जाएंगे।

Oppo Reno 2F एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप इसके साथ अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Sale में वीवो एस1 के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह से Oppo Reno 10x Zoom सभी प्रीपेड ऑडर्स में 6,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  2. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  3. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  2. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  4. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  5. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  6. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  7. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  8. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  9. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  10. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.