Amazon Great Freedom Sale में अगर आप ₹20 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Amazon Great Freedom Sale में अगर आप ₹20 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट OnePlus N6x पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। यहां हम आपको OnePlus N6x पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus N6x का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,749 हो जाएगी।
OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB/128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन से भी लैस है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है। यह फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
कैमरा सेटअप के मामले में N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.38 मिमी, चौड़ाई 78.13 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+