Amazon Great Freedom Sale में Rs 12000 सस्ता मिल रहा OnePlus 10T फ्लैगशिप फोन! 4800mAh बैटरी, 12GB रैम से है लैस

OnePlus 10T में क्रायोवेलोसिटी वेपर चेंबर के साथ नया 3D कूलिंग सिस्टम भी है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 13:23 IST
ख़ास बातें
  • 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 54,999 रुपये है लॉन्च प्राइस
  • SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
  • फोन की खरीद नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी की जा सकती है

OnePlus 10T का ओरिजनल लॉन्च प्राइस 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 54,999 रुपये है

Amazon Great Freedom Sale में OnePlus 10T पर भारी छूट मिल रही है। फोन को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। Great Freedom Festival में यह फोन कई हजार रुपये से सस्ता कर दिया गया है। फ्लैगशिप फोन पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, साथ में कई और ऑफर्स भी हैं। डिवाइस Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। इसमें 150 वाट की फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन को सेल में कितने हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। 
 

OnePlus 10T Amazon Great Freedom Festival deal

OnePlus के OnePlus 10T का ओरिजनल लॉन्च प्राइस 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 54,999 रुपये था। लेकिन Amazon Great Freedom Festival sale में इस फोन की कीमत घटकर 47,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा फोन पर SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फोन की खरीद नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी की जा सकती है। कुल मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 42,999 रुपये हो जाती है जो कि इसके लॉन्च से प्राइस से 12 हजार रुपये सस्ता है। 
Advertisement
 

OnePlus 10T specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 10टी स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जो कम तापमान वाली पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) टेक्नोलॉजी से लैस है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है, और साथ ही यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट, sRGB कलर गैमट 10-बिट कलर डेप्थ, और HDR10+ सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है और इसमे LPDDR5 रैम है।

OnePlus 10T में क्रायोवेलोसिटी वेपर चेंबर के साथ नया 3D कूलिंग सिस्टम भी है - जो किसी भी वनप्लस डिवाइस में सबसे बड़ा है - जिसमें 8 वेपर चैनल हैं। ये पारंपरिक स्मार्टफोन वेपर चैंबर की तुलना में दोगुने क्षमता का दावा करते हैं। गेमिंग को एक स्मूथ और स्टेबल अनुभव बनाने के लिए फोन में हाइपरबूस्ट गेमिंग इंजन भी है।
Advertisement

OnePlus 10T में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX769 प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर भी शामिल है, जिसमें 119.9 डिग्री के फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ f/2.2 लेंस है और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, OnePlus 10T में फ्रंट में f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

OnePlus 10T 256GB तक UFS 3.1 डुअल-लेन स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

OnePlus 10T में 4,800mAh की डुअल-सेल बैटरी है, जो 150W SuperVOOC Endurance Edition वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बॉक्स में 160W SuperVOOC पावर अडेप्टर मिलता है। नई वायर्ड चार्जिंग तकनीक में 19 मिनट में शून्य से 100 प्रतिशत चार्ज करने का दावा किया गया है। यह फोन बैटरी से संबंधित फीचर्स जैसे स्मार्ट बैटरी हेल्थ एल्गोरिथम, बैटरी हीलिंग टेक्नोलॉजी, एफिशिएंसी में सुधार के लिए VFC ट्रिकल चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम, चार्जिंग के मैनेजमेंट के लिए ऑप्टिमाइज्ड स्मार्ट चिप और 13 तापमान सेंसर के साथ आता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • Bad
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.