Amazon Great Freedom Festival 2023 Sale: पावर बैंक और चार्जर्स पर बंपर डिस्काउंट

एमेजॉन की इस सेल में Redmi से लेकर Ptron तक के पावर बैंक इस सेल में कम प्राइस पर खरीदे जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल 8 अगस्त तक चलेगी
  • इसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन और बहुत से प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट उपलब्ध है
  • कुछ बैंक ऑफर्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है

इस सेल में चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है

Amazon Great Freedom Festival Sale में मोबाइल, लैपटॉप के साथ ही चार्जर और पावर बैंक जैसी एक्सेसरीज पर काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Redmi से लेकर Ptron तक के पावर बैंक इस सेल में कम प्राइस पर खरीदे जा सकते हैं। एमेजॉन की सेल में पावर बैंक और चार्जर्स पर कुछ बेस्ट डील्स के बारे में हम यहां जानकारी दे रहे हैं। 

Redmi 10,000mAh 10W Power Bank 

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi के इस पावर बैंक का वजन केवल 247 ग्राम का है। इसकी कैपेसिटी 10,000 mAh की है और यह एक दिन तक चार्ज उपलब्ध करा सकता है। इसमें इनपुट और आउटपुट के लिए USB type-C पोर्ट और एक माइक्रो USB पोर्ट है। यह टेम्परेचर रेजिस्टेंस, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और 12 लेयर एडवांस्ड सर्किट चिप प्रोटेक्शन के साथ है। यह दो दिन की 10 W फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराता है। 

अभी खरीदें: 1,149 रुपये (MRP: 1,999 रुपये) 

Mi 10,000mAh 18W Power Bank

यह  USB type-C और माइक्रो USB पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सक्षम है। यह टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और एक साथ दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें एक LED इंडिकेटर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड और ईयरफोन जैसे डिवाइसेज के लिए लो-पावर चार्जिंग का विकल्प भी देता है। 

अभी खरीदें: 1,249 रुपये (MRP: 1,999 रुपये) 

Ptron Dynamo 20,000mAh 22.5W Power Bank  

इस पावर बैंक की 20,000 mAh की कैपेसिटी आउटडोर वर्क के लिए अधिक चार्ज की सुविधा देती है। इसमें तीन चार्जिंग आउटपुट और दो चार्जिंग इनपुट हैं। इसके साथ ही बैटरी के लेवल को दिखाने के लिए LED इंडिकेटर दिया गया है। यह 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका वजन 393 ग्राम का है। 

अभी खरीदें: 1,399 रुपये (MRP: 5,199 रुपये) 

Syska 10,000mAh Power Bank 

यह 10,000 mAh की कैपेसिटी वाला पावर बैंक छह महीने की वारंटी के साथ है। इसका वजन 340 ग्राम है जो कुछ भारी लग सकता है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग छह घंटे लगते हैं। इसकी बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है। यह USB चार्जिंग केबल को सपोर्ट करता है और इससे दो डिवाइसेज को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। इसमें बैटरी के लेवल को दिखाने के लिए LED इंडिकेटर है। इसका इस्तेमाल इमरजेंसी लैम्प के तौर पर भी किया जा सकता है। 
Advertisement

अभी खरीदें: 1,399 रुपये (MRP: 1,485 रुपये)  
Advertisement

Amazon Basics 20000mAh 22.5W Power Bank 

इस पावर बैंक पर 52 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है और एमेजॉन की सेल में इसका प्राइस 1,769 रुपये का है। इसकी बैटरी 20,000 mAh की है। यह 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल इनपुट और तीन आउटपुट पोर्ट हैं। इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग छह घंटे लगते हैं। इसमें चार्जिंग का लेवल दिखाने के लिए LED इंडिकेटर है। 
Advertisement

अभी खरीदें: 1,769 रुपये (MRP: 3,699 रुपये)  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  2. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  3. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  4. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  5. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  6. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  9. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  10. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.