Amazon Sale का आगाज़ आज रात से, स्मार्टफोन पर मिलेंगी डील्स

Amazon Fab Phones Fest Sale: अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल का आगाज़ होने वाला है। Amazon Sale में स्मार्टफोन पर मिलेंगी डील्स और ऑफर्स।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 20:52 IST

Amazon Fab Phones Fest Sale: अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल का आगाज़ आज रात से

Amazon Fab Phones Fest Sale: अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल का आगाज़ होने वाला है। Amazon Sale आज रात 12 बजे यानी 26 नवंबर से शुरू होगी और अमेज़न सेल 29 नवंबर तक चलेगी। पॉपुलर स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा, Amazon ने फिलहाल सेल में मिलने वाली डील्स के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज ऑफर और मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान की भी सुविधा है।

अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल (Amazon Fab Phones Fest Sale) में वनप्लस (OnePlus), शाओमी (Xiaomi), सैमसंग (Samsung), वीवो (Vivo), हुवावे (Huawei), रियलमी (Realme) और अन्य पॉपुलर ब्रांड के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने या फिर अपग्रेड करने का विचार कर रहे हैं तो आज मध्यरात्रि से अमेज़न सेल (Amazon Sale) लाइव हो जाएगी।   
Advertisement

इससे पहले अक्टूबर में Fab Phones Fest Sale (अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल) का आयोजन किया गया था। पिछली सेल में वनप्लस 7 (OnePlus 7), वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro), रेडमी 7ए (Redmi 7A), हॉनर 20आई (Honor 20i), वीवो वी15 (Vivo V15) समेत अन्य स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया गया था।

अमेज़न सेल में मोबाइल एक्सेसरीज़ पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे, इसमें केस, कवर, केबल और चार्जर शामिल हैं। पोर्टेबल पावर बैंक और ब्लूटूथ हेडसेट पर डील्स की उम्मीद कर सकते हैं। अमेज़न सेल में एक्सचेंज ऑफर, चुनिंदा प्रोडक्ट पर अतिरिक्त कैशबैक और ग्राहकों को सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.