BlackBerry 'Venice' Android स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

BlackBerry 'Venice' Android स्मार्टफोन की तस्वीर लीक
विज्ञापन
ब्लैकबेरी (BlackBerry) कथित तौर पर एक एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे वेनिस (Venice) के नाम से बुलाया जा रहा है। एक बार फिर इस हैंडसेट को लेकर कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है। दरअसल, डिवाइस की एक तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई है जिसमें डिवाइस में मौजूद ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड को देखा जा सकता है।

CrackBerry फोरम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर को ब्लैकबेरी वेनिस (BlackBerry Venice) का बताया जा रहा है जो Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। तस्वीर के अनुसार यही लगता है कि स्मार्टफोन Android के स्टॉक कीबोर्ड के साथ आएगा। वेबसाइट के मुताबिक कीबोर्ड में ज्यादा स्पेस होगा। खासकर मौजूदा BlackBerry स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जा रहे कीबोर्ड की तुलना में। इसके अलावा इस पोस्ट में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
blackberry-venice-android-keyboard
कहा जा रहा है कि यूज़र जब भी तेजी से किसी चीज़ का नोट करना है तो ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में फिज़िकल कीबोर्ड स्लाइडर डिस्प्ले के निचले हिस्से में मौजूद है। यूज़र इसका इस्तेमाल हेवी यूज़ जैसे कि ईमेल भेजने के लिए कर सकते हैं।

पुरानी लीक और रिपोर्ट के मुताबिक, BlackBerry Venice एक स्लाइडर स्मार्टफोन है और इसमें डुअल-एज़ कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 5.4 इंच के QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले, 1.8GHz hexa-core 64-bit Snapdragon 808 प्रोसेसर, 3GB का रैम (RAM), 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। खबर यह भी है कि BlackBerry Venice स्मार्टफोन को अमेरिका की टेलीकॉम कंपनी AT&T के साथ लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में BlackBerry ने अपना Android Secured वेबसाइट लॉन्च किया था। इस वेबसाइट पर Android हैंडसेट की सिक्योरिटी को लेकर कई तरह की जानकारी दी गई हैं। Android हैंडसेट की सिक्योरिटी लेकर कई वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म के कंटेंट भी इस वेबसाइट पर मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि एंटरप्राइज़ यूज़र के लिए यह जानना ज़रूरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »