एल्काटेल ने आइडल 4, आइडल 4एस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च की टू-इन-वन डिवाइस प्लस 10

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2016 10:01 IST
एल्काटेल ने एमडब्ल्यूसी 2016 में अपनी तीन नई डिवाइस लॉन्च की। एल्काटेल की दो डिवाइस आइडल 4 और आइडल 4एस स्मार्टफोन हैं जबकि प्लस 10 विंडोज 10 से लैस एक टू-इन-वन डिवाइस है। गौर करने वाली बात है कि आइडल 4एस की रिटेल पैकिंग में एक वीआर हेडसेट भी शामिल है। एल्काटेल वनटच के बाद कंपनी ने रीब्रांडिंग करते हुए एल्काटेल नाम से शुरुआत की है। आइडल 4 की कीमत लगभग 21,300 रुपये (279 यूरो) जबकि आइडल 4एस की कीमत लगभग 34,000 रुपये (449 यूरो) रखी गई है।

एल्काटेल आइडल 4 और आइडल 4एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। फोन में आईपीएस एलटीपीएस से लैस (1080x1920 पिक्सल) 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। एड्रेनो 405 जीपीयू से लैस ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है। 3 जीबी की रैम दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है जिसमें से यूजर 10 जीबी ही इस्तेमाल कर पाएंगे। माअक्रोएसडी कार्ड की मदद से इनबिल्ट स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
 

इस स्मार्टफोन में चट फोकस और डुअल एलईी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियल टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन और फ्रंट फेसिंग फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एल्काटेल आइडल 4 का डाइमेंशन 147x72.5x7.1 मिलीमीटर और वजन 135 ग्राम है। बैटरी 2610 एमएएच की है जिसके क्विक चार्ज वर्जन 2.0 की मदद से 120 मिनट में चार्ज होने की बात कही गई है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी के मामले में एल्कटेल आइडल 4 की तुलना में आइडल 4एस में कहीं ज्यादा बेहतर फीचर है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फोन में (1440x2560 पिक्सल) 5.5 इंच का क्यूएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। एड्रेनो 510 जीपीयू से लैस ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसमें से 25 जीबी ही यूजर के इस्तेमाल की है। माइक्रोएसडी कार्ड से इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement
 

आइडल 4एस स्मार्टफोन में टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन और फ्रंट फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। एल्काटेल आइडल 4एस का डाइमेंशन 153.9x75.4x6.99 मिलीमीटर है जबकि वजन 149 ग्राम है। बैटरी 3000 एमएएच की है। क्विक चार्ज वर्जन 2.0 के साथ इसके 95 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा किया गया है।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन में 300 प्रतिशत के रिवर्सिबल साउंड और यूआई के साथ वर्चुअल रियलिटी कंटेट दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन 4जी एलटीई (कैट 4.), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गये हैं। आइडल 4एस गूगल के वीआर हेडसेट के साथ आता है। दोनों ही फोन गोल्ड, डार्क ग्रे, रोज गोल्ड और मेटल सिल्वर कलर में मिलेंगे।
 

बात करें एल्काटेल प्लस 10 की तो जैसा कि नाम से जाहिर होता है इसमें 800x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस 10 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। विंडोज 10 पर आधारित टू-इन-वन डिवाइस में क्वाडकोर इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा सकते हैं। इस टू-इन-वन टैबलेट में 4जी एलटीई कीबोर्ड है, जिसके साथ टैबलेट में 8410 एमएएच की बड़ी बैटरी है। बैटरी के 8 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। टैबलेट के साथ आया की-बोर्ड 15 घंटे तक वाई-फाई हॉटस्पॉट की तरह भी काम करता है।
Advertisement

टैबलेट के कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो-यूएसबी, स्टैंडर्ड यूएसबी और माइक्रो-एचडीएमआई दिये गये हैं। प्लस 10, एल्काटेल की पहली टू-इन-वन डिवाइस है जो विंडोज 10 के साथ आती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.