Alcatel A5 LED और A7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

टीसीएल के ब्रांड अल्काटेल ने गुरुवार को भारत में दो स्मार्टफोन ए5 एलईडी और ए7 लॉन्च कर दिए। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 10 नवंबर, शुक्रवार को 12 बजकर एक मिनट से शुरू होगी।

Alcatel A5 LED और A7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • अल्काटेल ए7 की कीमत भारत में 13,999 रुपये है
  • अल्काटेल ए5 एलईडी की कीमत 12,999 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव हैं
विज्ञापन
टीसीएल के ब्रांड अल्काटेल ने गुरुवार को भारत में दो स्मार्टफोन ए5 एलईडी और ए7 लॉन्च कर दिए। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 10 नवंबर, शुक्रवार को 12 बजकर एक मिनट से शुरू होगी। अल्काटेल ए5 एलईडी को एमडब्ल्यूसी 2017, फरवरी में लॉन्च किया गया था जबकि अल्काटेल ए7 को आईएफए 2017 में लॉन्च किया गया था। अल्काटेल ए5 एलईडी की सबसे अहम ख़ासियत है रियर कवर जो एलईडी लाइट फ्लैश के साथ आता है और इसे हटाया जा सकता है व एक बैटरी पैक की तरह दूसरे कवर के साथ रीप्लेस किया जा सकता है। वहीं अल्काटेल ए7 एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसे कंपनी एक बजट मल्टी-टास्किंग और गेमिंग डिवाइस के तौर पर प्रचारित कर रही है।

अल्काटेल ए5 एलईडी व ए7 की भारत में कीमत
अल्काटेल ए5 एलईडी एलईडी की कीमत भारत में 12,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, 10 नवंबर से 13 नवंबर तक स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में 3100 एमएएच पावर+ एमओडी बैटरी कवर मिलेगा जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। लाइटअप+ एमओडी पहले ही शामिल है।

अल्काटेल ए7 की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। इसी लॉन्च अवधि के दौरान स्मार्टफोन के साथ टीसीएल मूवबैंड फिटनेस ट्रैकर मिलेगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन के लिए वन-टाइम फ्री स्क्रीन रीप्लेसमेंट मिलेगा। इसके साथ ही रिलायंस जियो का 20 जीबी तक अतिरिक्त डेटा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
 
alcatel

अल्काटेल ए5 एलईडी और ए7 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम अल्काटेल एलईडी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें एक 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

अल्काटेल ए5 एलईडी में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।  इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई बी/जी/एन, जीपीएस और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस का डाइमेंशन 146x72x10 मिलीमीटर और वज़न 159 ग्राम है। अल्काटेल ए5 लाइट मेटैलिक सिल्वर कलर में मिलेगा।

डुअल सिम अल्काटेल ए7 एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है और इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है।
 
alcatel

कैमरे की बात करें तो ए7 में अपर्चर एफ/2.0, पीडीएएफ और डुअल-टोन फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट की बात करें तो फोन हैंडसेट में फ्रंट फ्लैश और 84-डिग्री वाइड एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में 4000 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई डायरेक्ट और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का वज़न 163 ग्राम है और डाइमेंशन  153x77x9 मिलीमीटर है। अल्काटेल ए7 मेटैलिक ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »