Alcatel 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने अपने तीन नए स्मार्टफोन सीईएस2018 में पेश किए थे। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी के साथ कंपनी ने अल्काटेल 5 पेश किया था। ख़ास बात है कि अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 जनवरी 2018 14:30 IST
टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने अपने तीन नए स्मार्टफोन सीईएस2018 में पेश किए थे। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी के साथ कंपनी ने अल्काटेल 5 पेश किया था। ख़ास बात है कि अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। अब, फ्लैगशिप स्मार्टफोन अल्काटेल 5 के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। इस हैंडसेट की अहम ख़ासियत है फोन में दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप। इस फोन में एक बड़ी बैटरी है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। फोन का रियर एक टेक्सचर पैनल के साथ आता है। उम्मीद है कि कंपनी अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी में Alcatel 5 को लॉन्च करेगी।

विनफ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्काटेल 5 और अल्काटेल 3वी को अमेज़न की फ्रांस की वेबसाइट पर देखा गया। Alcatel 5 की कीमत 229.99 यूरो (करीब 18,000 रुपये) के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को मेटैलिक ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने का खुलासा हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो अल्काटेल के इस हैंडसेट में बेज़ल लेस डिस्प्ले है। फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसके रियर पर एक ब्रश्ड मेटल फिनिश दिया गया है।
Advertisement

लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अल्काटेल 5 में एक 5.7 इंच एचडी+  (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है जबकि इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है। फोन की मेमोरी को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए  बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाले 5 मेगापिक्सल सेकैंडरी सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन में रियर पर एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अल्काटेल 5 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। और लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.